Operation Sindoor: "फैमिली के लोग रेजा-रेजा हो गए", मसूद अजहर के परिवार की तबाही आतंकी मसूद इलियास ने सुनाई

JEM Commander Masood Ilyas Kashmiri: भारत की सटीक रणनीति और ताकतवर कार्रवाई ने आतंकियों के खात्मे में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. महीनों पहले 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर किए गए हमले में आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार बुरी तरह तबाह हो गया था.

Op Sindoor Jaish-e-Mohammed terrorist Masood Ilyas nMasood Azhar family
Image Source: Social Media/ Screengrab

JEM Commander Masood Ilyas Kashmiri: भारत की सटीक रणनीति और ताकतवर कार्रवाई ने आतंकियों के खात्मे में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. महीनों पहले 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर किए गए हमले में आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार बुरी तरह तबाह हो गया था. इस बात की अब खुद जैश के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने खुलकर पुष्टि की है.

मसूद इलियास के मुताबिक, बहावलपुर के जैश अड्डे पर हुए हमले में मसूद अजहर के परिवार के सदस्यों को भारी नुकसान हुआ. उनका परिवार टुकड़ों-टुकड़ों में बिखर गया. एक वीडियो में कमांडर स्पष्ट रूप से कहता है कि “7 मई को बहावलपुर के अंदर मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग बुरी तरह रेजा-रेजा हो गए.” यह कबूलनामा जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक बड़ा झटका है.

बहावलपुर: जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और ऑपरेशन सिंदूर का निशाना

बहावलपुर, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक अहम शहर है, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय ‘मरकज सुब्हान अल्लाह’ का घर है. यह स्थान आतंकवादी गतिविधियों के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण था. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत इस हेडक्वार्टर को न केवल निशाना बनाया बल्कि पूरी तरह तबाह कर दिया. सैटेलाइट इमेज में इस जगह के मलबे में तब्दील होने की पुष्टि होती है.

भारतीय सेना ने की हमले की पुष्टि

ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना की प्रवक्ता कर्नल सोफिया कुरेशी ने प्रेस ब्रीफिंग में साफ कहा था कि यह जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जहां से भारत विरोधी आतंकी हमलों की योजना बनाई जाती थी. इस हमले ने आतंकवादी नेटवर्क को एक बड़ा झटका दिया है और सीमा सुरक्षा को मजबूत किया है.

आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई

यह हमला भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की सटीकता और साहस का उदाहरण है. मसूद अजहर के परिवार के नष्ट होने की पुष्टि से यह साफ हो गया है कि भारत आतंकियों के गढ़ों को बख्शने वाला नहीं है और उसकी सुरक्षा एजेंसियां हर हाल में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के दोस्त को क्यों सता कहा इजरायल का डर? कतर से पहले बनेगा निशाना!