9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord 6, धांसू कैमरा और स्मार्ट फीचर्स से है लैस, पढ़ें डिटेल

भारत में स्मार्टफोन की रेस में OnePlus का नाम हमेशा ही चर्चा में रहता है और अब कंपनी ने एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो खासकर गेमिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर आकर्षक है.

OnePlus Nord 6 launched with 9000mAh battery check details
Image Source: Social Media

भारत में स्मार्टफोन की रेस में OnePlus का नाम हमेशा ही चर्चा में रहता है और अब कंपनी ने एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो खासकर गेमिंग और बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर आकर्षक है. OnePlus Nord 6, जिसे खासतौर पर गेमर्स और मल्टीटास्कर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, अब भारतीय बाजार में दस्तक दे चुका है. इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 9000mAh की शानदार बैटरी के साथ-साथ बेहतरीन डिस्प्ले और कैमरा सेटअप दिया गया है. 

कीमत और वेरिएंट

OnePlus Nord 6 को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये है. वहीं, 12GB रैम वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन पर Axis और HDFC बैंक कार्ड से डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इसके अलावा, कुछ बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन के दौरान 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इस तरह, 8GB और 12GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 35,999 रुपये और 38,999 रुपये हो जाती है. फोन 9 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, और Fresh Mint, Pitch Black और Quick Silver कलर ऑप्शन में आएगा.

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले में दमदार अपग्रेड

OnePlus Nord 6 का डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड किया गया है. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस डिस्प्ले का 1.5K रिजोल्यूशन और 3600 निट्स तक की ब्राइटनेस शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करती है. फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है, और कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए 4 साल के OS अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल है. इसके साथ ही, फोन में बेहतर कूलिंग के लिए एक प्रभावी हीट डिसिपेशन सिस्टम भी मौजूद है.

कैमरा और साउंड सिस्टम

OnePlus Nord 6 का कैमरा सेटअप भी इस स्मार्टफोन का एक अहम हिस्सा है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 600 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है. यह कैमरा सेटअप शानदार वाइड शॉट्स और बेहतरीन नाइट फोटोग्राफी के लिए सक्षम है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और OReality ऑडियो सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा, Plus Key फीचर भी दिया गया है, जो स्क्रीन कंटेंट को सेव करने में मदद करता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स

OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ ही, फोन में 80W की फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होता है और आप आसानी से दूसरों के डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं. सुरक्षा के लिहाज से, फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से बचाती है. इसके अलावा, इसमें MIL STD 810H सर्टिफिकेशन भी है, जिससे यह फोन किसी भी प्रकार के कठोर परिस्थितियों में भी टिकाऊ रहता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो इसकी सुरक्षा और उपयोगिता को बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: Google Pixel 10 खरीदने का बढ़िया मौका, यहां मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, ऐसे उठाएं डील का फायदा