Google Pixel 10 खरीदने का बढ़िया मौका, यहां मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, ऐसे उठाएं डील का फायदा

Google Pixel 10 Discount Offer: अगर आप भी Google के फ्लैगशिप डिवाइस, Pixel 10 को खरीदने का सोच रहे थे, लेकिन इसकी ऊंची कीमत ने आपको रोक रखा था, तो अब आपके लिए बेहतरीन मौका है.

Google Pixel 10 Discount Offer amazon phone deal check details
Image Source: Social Media

 

Google Pixel 10 Discount Offer: अगर आप भी Google के फ्लैगशिप डिवाइस, Pixel 10 को खरीदने का सोच रहे थे, लेकिन इसकी ऊंची कीमत ने आपको रोक रखा था, तो अब आपके लिए बेहतरीन मौका है. अमेजन पर चल रही शानदार डील में आपको इस फोन पर भारी छूट मिल रही है. इस फोन में आपको क्लीन एंड्रॉयड अनुभव, बेहतरीन प्रदर्शन और लाजवाब कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Google Pixel 10 के फीचर्स क्या हैं और इस पर कितनी बचत कर सकते हैं.

Google Pixel 10 के फीचर्स

Google Pixel 10 पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था और इसने अपनी शानदार सुविधाओं के साथ स्मार्टफोन प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया. इसकी 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जो स्क्रीन पर बेहतरीन विजुअल्स देती है. इस फोन में Google का अपनी विशेष Tensor G5 चिपसेट है, जो इसकी परफॉर्मेंस को अगले स्तर पर ले जाता है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर ऑपरेट होता है और इसे 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे, जिससे यह आने वाले सालों तक प्रासंगिक रहेगा.

कैमरे के मामले में, Google Pixel 10 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वहीं, फोन की बैटरी 4970mAh की है, जो पूरे दिन की लंबी बैटरी लाइफ देने का दावा करती है.

Google Pixel 10 पर कितनी मिल रही छूट?

Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. हालांकि, अब अमेजन पर इस पर जबरदस्त छूट मिल रही है. फिलहाल, यह फोन केवल 70,300 रुपये में लिस्टेड है, यानी कि 9700 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट. इसके अलावा, इस फोन पर 2100 रुपये का कैशबैक और 2500 रुपये के बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद, कुल मिलाकर आप इस फोन पर 13,000 रुपये से अधिक की छूट प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे थे, तो यह एक बेहतरीन मौका है.

Galaxy S25 Ultra पर भी डिस्काउंट

जहां एक ओर Google Pixel 10 पर शानदार डील चल रही है, वहीं सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S25 Ultra की कीमत में भी भारी गिरावट आई है. यह फोन पहले 1,29,999 रुपये में लांच हुआ था, लेकिन अब इसे विजय सेल्स पर 10,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 1,19,999 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, HSBC क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,13,999 रुपये रह जाती है.

ये भी पढ़ें: अब बस 1 रुपये के प्लान में मिलेगा डेटा से लेकर कॉलिंग तक! जानें कैसे उठाए इसका फायदा