Parliament Monsoon Session: लोकसभा स्पीकर की चाय पार्टी में जुटे NDA के दिग्गज, विपक्ष ने बनाई दूरी

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के समापन पर ओम बिरला की चाय पार्टी में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत NDA सांसद पहुंचे, विपक्ष ने किया बहिष्कार, जबकि DMK सांसदों की मौजूदगी ने बढ़ाई सियासी हलचल.

Bharat 24

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से आयोजित चाय पार्टी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई. विपक्षी दलों ने जहां स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई एनडीए सांसद ओम बिरला के चेंबर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

खास बात यह रही कि विपक्षी खेमे में शामिल डीएमके के सांसद भी चाय पार्टी में पहुंचे. ऐसे में विपक्ष के सामूहिक बहिष्कार के बीच डीएमके सांसदों की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चा को और दिलचस्प बना दिया. मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स और सांसदों को चाय पार्टी के लिए आमंत्रित किया था. हालांकि, विपक्षी दलों ने इस आयोजन में शामिल नहीं होने का फैसला किया. विपक्ष की ओर से स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार किया गया. यह फैसला ऐसे समय में आया, जब पूरे मानसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखा टकराव देखने को मिला.

ये भी पढ़ें- Monsoon Session: सरकार vs विपक्ष! लोकसभा स्पीकर की चाय पार्टी का विपक्ष ने किया बहिष्कार