पुरानी बीवी लाइए, नई ले जाइए.. विज्ञापन पर लिखा अजब-गजब ऑफर, वायरल पोस्ट देख लोग रह गए दंग

Viral Post: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो मज़ेदार होने के साथ-साथ विवादास्पद भी बन जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही विज्ञापन वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. इस पोस्टर में लिखा है – “पुरानी बीवी लाओ, नई ले जाओ.”

old-wife-new-wife-ad-creates-buzz-actually-beauty-parlour-ad Viral Post
Image Source: Social Media

Viral Post: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जो मज़ेदार होने के साथ-साथ विवादास्पद भी बन जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही विज्ञापन वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. इस पोस्टर में लिखा है – “पुरानी बीवी लाओ, नई ले जाओ.” पहली नजर में यह एक अजीबोगरीब मजाक लगता है, लेकिन जब गौर किया जाए तो यह असल में ब्यूटी पार्लर का प्रचार है.

प्रचार का तरीका या सोच की समस्या?

यह विज्ञापन एक ब्यूटी मेंटिनेंस सर्विस का हिस्सा है, जिसे मज़ेदार और आकर्षक बनाने की कोशिश में इस तरह पेश किया गया है कि देखने वाले भ्रमित हो जाएं. पोस्टर पर सबसे ऊपर लिखा गया है 2025 का धमाका और नीचे बड़े-बड़े अक्षरों में अकारम बीवी मेंटिनेंस सर्विस लिखा है. एक महिला की तस्वीर के नीचे लिखा है – “पुरानी बीवी लाओ, नई ले जाओ” और उसके नीचे – होम सर्विस उपलब्ध लिखा है.

असल में इस विज्ञापन का मकसद था ग्राहकों को यह बताना कि उनकी सर्विस से महिलाएं इतना बदल जाएंगी कि पहले से बिलकुल अलग दिखने लगेंगी. लेकिन इसके लिए जिस भाषा और अंदाज़ का इस्तेमाल किया गया है, वो कई लोगों को आपत्तिजनक लगा.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

इस विज्ञापन को इंस्टाग्राम अकाउंट vande_bharat_sach_ki_duniya से शेयर किया गया है. वीडियो में पोस्टर के ऊपर लिखा है – “ये चल क्या रहा है”, और कैप्शन में भी यही सवाल दोहराया गया है. अब तक इस वीडियो को 17 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट सेक्शन में लोगों ने मज़ेदार से लेकर तीखे रिएक्शन तक दिए हैं.

लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक यूज़र ने सवाल उठाया – “पुरानी का क्या करते हो?” दूसरे ने लिखा – “तुम भी किसी का चलाया हुआ माल दोगे क्या?” एक यूज़र ने तंज कसा – “नई बीवी शिलॉन्ग भेज देगी, पुरानी में ही भलाई है.” एक ने लिखा – “जिसके पास बीवी ही नहीं, उसके लिए क्या ऑफर है?” हालांकि कुछ यूज़र्स ने सच सामने लाते हुए बताया कि यह केवल एक ब्यूटी पार्लर का विज्ञापन है, जो महिला के मेकओवर की सर्विस दे रहा है.

ये भी पढ़ें: टंकी पर गर्लफ्रेंड, सीट पर बॉयफ्रेंड.. चलती बाइक पर कपल ने किया खुल्लम खुल्ला रोमांस, फिर पुलिस ने सिखाया सबक