Chandrika Dixit Latest News: चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं. कुछ दिन पहले ही चंद्रिका ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनके पति युगम ने भी कई खुलासे किए थे. अब चंद्रिका ने एक और बड़ा खुलासा किया है, जो उनके पति से जुड़ा नहीं, बल्कि उनके करियर से संबंधित है.
चंद्रिका ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें एक बिजनेसमैन से कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर मिला था, और इसके बदले उसे बहुत बड़ी रकम देने की बात कही गई थी. चंद्रिका ने बताया, "मुझे एक प्रोफेशनल ईमेल मिला था. उस मेल में लिखा था, 'मैं आपको 50 लाख रुपये ऑफर कर रहा हूं, बाकी आप बताइए.' वह रिजॉर्ट दे रहा था और उसने यह भी कहा था कि कंडीशन्स और सिचुएशन आपकी, जगह मेरी."
चंद्रिका का खुलासा
चंद्रिका ने कहा कि यह ऑफर उन्हें ईमेल के जरिए मिला था और यह कोई अकेला इंसान नहीं था, बल्कि कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें इसी तरह के ऑफर दिए थे. वह यह भी बताती हैं कि किसी ने उन्हें दुबई जाने का भी कहा था. चंद्रिका ने आगे कहा, "ऑफर देने वाले ने मुझे यह भी कहा था कि अगर मुझे आगे बढ़ना है, तो ऐसा कुछ करना ही पड़ेगा. नहीं तो करियर में कोई आगे नहीं बढ़ सकता."
क्या होता है 'कॉम्प्रोमाइज'?
चंद्रिका ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में यह एक आम बात हो चुकी है. वह कहती हैं, "लोग कहते हैं, अगर आपको आगे बढ़ना है तो एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा. यह तो सच है, इस गंदगी ने पूरी इंडस्ट्री में फैलाव कर रखा है." उन्होंने यह भी साझा किया कि ब्रांड शूट्स में भी ऐसा होता है, जहां लोग कहते हैं कि एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा.
चंद्रिका ने कहा, "लोग मुझसे कहते हैं कि पैसे लो, कितने लोग हो. आप तीन साल की बच्ची को नहीं छोड़ रहे हो और आप मुझसे यह सब पूछ रहे हो." चंद्रिका का यह खुलासा इंडस्ट्री में चल रहे कुछ काले सच को उजागर करता है और यह दिखाता है कि महिलाएं करियर में आगे बढ़ने के लिए कितनी बड़ी चुनौतियों का सामना करती हैं.
ये भी पढ़ें- 'बम ल्यारी में फूटा, धमाका बांद्रा में...' धुरंधर की कामयाबी पर जाकिर खान ने ली चुटकी, देखें Video