Zakir Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों जबरदस्त सफलता के चलते हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई और दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के बीच अब इस फिल्म को लेकर कॉमेडियन जाकिर खान का एक बयान सुर्खियों में आ गया है.
एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर ऐसा तंज कसा, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच लिया. उनका अंदाज भले ही मजाकिया था, लेकिन उनके शब्दों में इंडस्ट्री के अंदर की हलचल साफ झलक रही थी.
फिल्म की सफलता के बीच जाकिर का बयान
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. रिलीज के बाद से ही ‘धुरंधर 2’ को दर्शकों और कई फिल्मी सितारों का जबरदस्त समर्थन मिला है. फिल्म के एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट की खूब सराहना हो रही है.
हालांकि, जहां एक ओर फिल्म की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ आलोचनाएं भी सामने आई हैं. इसी माहौल के बीच जाकिर खान का बयान चर्चा का विषय बन गया है, जो इस सफलता को लेकर इंडस्ट्री के रिएक्शन पर कटाक्ष करता नजर आया.
अवॉर्ड शो में जाकिर का तंज
हाल ही में आयोजित ‘चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026’ में जाकिर खान होस्ट के रूप में मंच पर नजर आए. इसी दौरान उन्होंने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता का जिक्र करते हुए कहा—
“आप कितनी भी बधाई पोस्ट डाल लो, कितनी भी स्टोरी लगा लो, इंटरव्यू में इसे अपनी पसंदीदा फिल्म बता लो… लेकिन सच तो ये है कि ‘धुरंधर’ से जली तो सबकी है. बम फूटे ल्यारी में, लेकिन धुआं उठा है जुहू से बांद्रा तक.”
Zakir Khan at Screen Awards naming and shaming Bollywood for DHURANDHAR.
— Junior Ranveer (@itsSmitBhatt) April 5, 2026
This is the power of Real Cinema 🔥🔥#Dhurandhar #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/hYIl8I3Awp
उनकी इस लाइन ने पूरे हॉल में ठहाके गूंजा दिए और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका समर्थन किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जाकिर खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
कई यूजर्स ने इसे बॉलीवुड के अंदर की सच्चाई पर हल्का-फुल्का व्यंग्य बताया, तो कुछ ने इसे महज एक मजाकिया टिप्पणी के तौर पर लिया.
ये भी पढ़ें- भारत में 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'धुरंधर 2', टूटेगा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड?