Obsession Ott Release: थिएटर्स के बाद OTT पर दहशत फैलाने आ रही ‘ऑब्सेशन’, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Obsession Ott Release: हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) 2026 ने अपनी अनोखी कहानी और डर पैदा करने वाले अंदाज से दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है.

obsession-horror-thriller-ott-release-date-netflix-streaming-update-2026
Image Source: Social Media

Obsession Ott Release: हॉलीवुड की साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ (Obsession) 2026 ने अपनी अनोखी कहानी और डर पैदा करने वाले अंदाज से दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है. बड़े बजट और सुपरस्टार्स से दूर इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अब सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद फिल्म के OTT रिलीज को लेकर दर्शकों का इंतजार भी खत्म होने वाला है. थिएटर में फिल्म देखने के बाद अब फैंस इसे घर बैठे अपनी स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ऑब्सेशन’ जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर दस्तक देने वाली है.

कहानी ने मचाया धमाल

‘ऑब्सेशन’ उन फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने कम बजट में अपनी मजबूत कहानी और शानदार निर्देशन के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा है. फिल्म में हॉलीवुड के बड़े नाम नजर नहीं आते, लेकिन इसकी कहानी इतनी प्रभावशाली है कि दर्शक शुरुआत से अंत तक इससे जुड़े रहते हैं. इस साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म का निर्देशन करी बार्कर (Curry Barker) ने किया है. खास बात यह है कि उन्होंने ही फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसके एडिटिंग का काम भी संभाला है. सीमित संसाधनों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.

Netflix पर कब रिलीज होगी ‘ऑब्सेशन’?

‘ऑब्सेशन’ को भारत के सिनेमाघरों में 29 मई 2026 को रिलीज किया गया था. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और IMDb पर भी इसे शानदार रेटिंग हासिल हुई है. जानकारी के अनुसार, फिल्म 17 जुलाई को पीकॉक प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, हालांकि भारत में इसे वहां स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा. भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म Netflix पर उपलब्ध होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में इसकी OTT रिलीज 17 नवंबर 2026 को होने की उम्मीद है.

प्यार, जुनून और खौफ की कहानी है ‘ऑब्सेशन’

फिल्म की कहानी बियर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो निक्की से एकतरफा प्यार करता है. बियर चाहता है कि निक्की भी उसे उसी तरह प्यार करे, लेकिन अपनी भावनाओं को सही तरीके से जाहिर नहीं कर पाता.

धीरे-धीरे उसका प्यार जुनून में बदलने लगता है. इसी दौरान वह एक रहस्यमयी ‘वन विश विलो’ हासिल करता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह इंसान की एक इच्छा पूरी कर सकती है. बियर इच्छा मांगता है कि निक्की उससे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करे. उसकी इच्छा पूरी तो हो जाती है, लेकिन इसके बाद कहानी एक खतरनाक मोड़ ले लेती है. निक्की का प्यार धीरे-धीरे हिंसक और डरावना रूप लेने लगता है, जिससे फिल्म में सस्पेंस और हॉरर का स्तर बढ़ जाता है.

बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा फिल्म का जलवा

छोटे बजट में बनी ‘ऑब्सेशन’ ने कमाई के मामले में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 3,350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये के आसपास था. इतने सीमित बजट में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं एस. जानकी, 20 भाषाओं में 48 हजार गीत गाकर रचा था इतिहास