Kal Ka Mausam: गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास कम दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है. इसके असर से निचले इलाकों में चक्रवाती हवाओं का सिस्टम भी सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. हालात को देखते हुए कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-गुरुग्राम से लेकर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब तक कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भारी बारिश और तूफान के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. साथ ही नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है. बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की परेशानी बढ़ सकती है. अगर आप 7 सितंबर को बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो बारिश से बचने का सामान साथ रखना बेहतर होगा.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा और बीच-बीच में बारिश होती रह सकती है. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लें.
प्रमुख शहरों में 7 सितंबर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 7 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी है. मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, समस्तीपुर और सिवान समेत ज्यादातर जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तराखंड में रेड अलर्ट
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 7 सितंबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है. देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और सोलन में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 7 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने और कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पंजाब और हरियाणा में भी बारिश-आंधी
पंजाब और हरियाणा के पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार और करनाल में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. हवा की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और अलवर समेत पूर्वी हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रीवा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
झारखंड में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और दुमका में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. रांची में 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पश्चिम बंगाल में कम दबाव का असर
कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और सिलीगुड़ी में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, उधमपुर, रामबन, अनंतनाग और श्रीनगर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है. श्रीनगर में 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- शहबाज-मुनीर के हाथ से निकला बलूचिस्तान, बोरिया-बिस्तर बांध कर निकला जिगरी दोस्त, उठे सवाल