Nokia G11 Plus सस्ता स्मार्टफोन 50MP कैमरे का साथ हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में तीन दिनों तक चलेगी बैटरी

फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी तीन दिनों का बैकअप देगी।

Nokia G11 Plus सस्ता स्मार्टफोन 50MP कैमरे का साथ हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में तीन दिनों तक चलेगी बैटरी

Nokia G11 Plus बजट रेंज स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसके एक ही वेरिएंट को पेश किया है। फोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आता है। आइए जानते हैं इस अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Nokia G11 Plus फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेज्यूलेशन (720x1,600) और 90Hz रिफ्रेश रेज है। पावर के लिए फोन में Unisoc T606 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके मौजूदा स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। 

Nokia G11 Plus कैमरा 

फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन की बैटरी तीन दिनों का बैकअप देगी। बैटरी को 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

Nokia G11 Plus कीमत 

Nokia G11 Plus सिंगल ऑप्शन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है। ग्राहक फोन को चारकोल ग्रे और लैक ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।