नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी, तभी थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में अचानक उसमें आग भड़क उठी. कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.
अचानक भड़की आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और बस धू-धू कर जलने लगी. आग का पता चलते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. चालक और बस स्टाफ ने बिना देर किए यात्रियों को बस से बाहर निकालना शुरू कर दिया. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भी भीड़ जुट गई.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हादसा एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी भीषण आग डबल डेकर बस हुई हादसे का शिकार Watch : https://t.co/IdUB1ITdFl #GreaterNoida #Expressway #Fire #Bharat24Digital @Dhirendrasays @noidapolice @Uppolice https://t.co/jih2gTpxcn
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) October 6, 2026
पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद फायर ब्रिगेड ने बस में लगी आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में बस का बड़ा हिस्सा जल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आग की ऊंची लपटों के वीडियो भी बनाए, जो अब सामने आ रहे हैं. राहत की बात है कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है.
आग कैसे लगी, अभी साफ नहीं
बस में आग लगने की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग बस के किस हिस्से से शुरू हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा. जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल अधिकारियों ने घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है.
कुछ देर प्रभावित रहा एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक
बस में आग लगने और राहत-बचाव अभियान के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. दमकल की गाड़ियों और पुलिस की मौजूदगी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और स्थिति सामान्य कराने की कोशिश की. हादसे में बस के जलने से बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से किसी जनहानि की सूचना नहीं है.
ये भी पढ़ें: गुजरात के भावनगर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो कार; 7 लोगों की मौत