3,500 घंटे की उड़ान का अनुभव... कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो संभालेंगे वायुसेना की कमान

भारतीय वायुसेना को जल्द नया प्रमुख मिलने जा रहा है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला Chief of the Air Staff नियुक्त किया गया है. वह 31 अक्टूबर को मौजूदा एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के रिटायर होने के बाद वायुसेना की कमान संभालेंगे.

ashutosh-dixit-appointed-new-indian-air-force-chief-2026
Image Source: Social Media

भारतीय वायुसेना को जल्द नया प्रमुख मिलने जा रहा है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला Chief of the Air Staff नियुक्त किया गया है. वह 31 अक्टूबर को मौजूदा एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के रिटायर होने के बाद वायुसेना की कमान संभालेंगे. इसके साथ ही वह एयर चीफ मार्शल के पद पर पदोन्नत होंगे. दीक्षित फिलहाल वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं.

आशुतोष दीक्षित के पास है लंबा अनुभव

आशुतोष दीक्षित को अलग-अलग तरह के लड़ाकू और परिवहन विमानों पर उड़ान का व्यापक अनुभव है. उन्होंने Mirage-2000, MiG के विभिन्न वेरिएंट, Jaguar, IL-78, Hawk और स्वदेशी Tejas समेत कई विमानों को उड़ाया है. 

वह Qualified Flying Instructor और Experimental Test Pilot भी रहे हैं. करीब चार दशक के करियर में वह Operation Safed Sagar, Operation Rakshak, Cope India और Operation Sindoor जैसे अभियानों व सैन्य अभ्यासों से जुड़े रहे हैं. उनके पास 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है.

6 दिसंबर 1986 को फाइटर स्ट्रीम में हुए थे कमीशन

एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था. वह National Defence Academy, Defence Staff Service College और National Defence College के पूर्व छात्र हैं. 

अपने करियर में उन्होंने कई अहम कमांड और स्टाफ जिम्मेदारियां संभाली हैं. स्वदेशी विमानन परियोजनाओं और Tejas जैसे प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने में भी उनकी भूमिका रही है. 2026 में उन्हें Param Vishisht Seva Medal से सम्मानित किया गया था.

ये भी पढ़ें: समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत! राजनाथ सिंह ने HSL में किया नई क्रेन और स्लिपवे-4 का उद्घाटन