VIDEO: IND vs WI ऐसे उछले आप बोल पड़ेंगे WOW! नीतीश रेड्डी का ये करिश्माई कैच देख सब हैरान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा, लेकिन दिन की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना एक हैरतअंगेज़ कैच. जिसे पकड़कर नीतीश कुमार रेड्डी ने सभी का दिल जीत लिया.

Nitish Reddy Faboulous Cathch west indies and india third day of match watch video
Image Source: Social Media

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा, लेकिन दिन की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना एक हैरतअंगेज़ कैच. जिसे पकड़कर नीतीश कुमार रेड्डी ने सभी का दिल जीत लिया.

मैच की शुरुआत से ही टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस रखा था. पहली पारी में महज़ 162 रनों पर कैरेबियाई टीम को समेटने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 458 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद जब वेस्टइंडीज दूसरी बार बल्लेबाज़ी के लिए उतरी, तो एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा साफ़ नजर आया.

नीतीश रेड्डी की फुर्ती ने दिखाया कमाल

तीसरे दिन का खेल अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था कि मैदान पर ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी दर्शकों को रोमांचित कर दिया. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के आठवें ओवर में, मोहम्मद सिराज की एक तेज़ गेंद पर बल्लेबाज़ तेगनारायण चंद्रपॉल ने स्क्वेयर लेग की दिशा में पुल शॉट खेला. गेंद हवा में थी और ऐसा लग रहा था कि बाउंड्री के पास जाकर गिरेगी. लेकिन तभी नीतीश रेड्डी ने ऐसा करिश्मा कर दिखाया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वो तेजी से दौड़ते हुए गेंद की दिशा में लपके और फिर हवा में उछलकर बाईं तरफ एक हाथ से कैच लपक लिया. उनकी चपलता और सटीक टाइमिंग ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक ऑलराउंडर नहीं, बल्कि बेहतरीन फील्डर भी हैं. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी ही नहीं, दर्शक और कमेंटेटर्स भी कुछ पलों के लिए हैरान रह गए.

मैदान पर छाया "स्पाइडरमैन"

रेड्डी का यह कैच देखकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. लोग उन्हें "स्पाइडरमैन" और "फ्लाइंग रेड्डी" कहकर पुकारने लगे. यह एक ऐसा पल था, जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट की यादगार झलकियों में गिना जाएगा.

भारत ने ली मज़बूत बढ़त

जहां एक ओर गेंदबाज़ों ने वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेला, वहीं बल्लेबाज़ों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक लगाकर भारत को 286 रनों की ठोस बढ़त दिलाई. सिराज और बुमराह की धारदार गेंदबाज़ी से विपक्षी टीम पहली पारी में ही ढेर हो गई थी. अब दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की हालत नाजुक है, और शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया मैच को जल्दी खत्म करने के मूड में दिख रही है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान में ट्रॉफी चोरी को बताई जा रही बहादुरी! मोहसिन नकवी को दिया जाएगा गोल्ड मेडल, जानें मामला