बिहार की राजनीति आज एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है. राज्य के अनुभवी नेता और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 25 साल की राजनीतिक यात्रा में यह उनका दसवां कार्यकाल होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है. उनके शपथ ग्रहण के लिए राजधानी पटना का गांधी मैदान पूरी तरह तैयार है, जहां सुबह से ही सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय राजनीति की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी इसे खास बनाने वाली है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:45 बजे हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद 11 बजे से शपथ ग्रहण शुरू होगा.
इसके अलावा—
गांधी मैदान को VIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा गया है. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG के हाथ में है, जबकि स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चौकसी बनाए हुए हैं.
LIVE UPDATES:
मोदी ने गमछा हिलाकर अभिवादन किया
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi thanks the people of Bihar with his signature 'gamchha' wave at Patna's Gandhi Maidan.
— ANI (@ANI) November 20, 2025
NDA returned to power in Bihar with 202 out of 243 seats in the state Assembly elections.
(Source: DD News) pic.twitter.com/y8eYoiB94d
नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के तमाम दिग्गज नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.
#WATCH | Nitish Kumar greets Prime Minister Narendra Modi after taking oath as the Chief Minister of Bihar for the 10th time at Gandhi Maidan in Patna. pic.twitter.com/toCJx5ac0H
— ANI (@ANI) November 20, 2025
मंत्रियों की पूरी लिस्ट-
मंच पर एनडीए के दिग्गज नेता मौजूद
सीनियर एनडीए लीडर्स केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पटना के गांधी मैदान में मौजूद हैं. यहां बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर रहे हैं. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
#WATCH | Senior NDA leaders, including Union HM Amit Shah, BJP National President JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath, Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu, Gujarat CM Bhupendra Patel and others at Gandhi Maidan in Patna, where the swearing-in… pic.twitter.com/i1TAfaQoxW
— ANI (@ANI) November 20, 2025
चिराग ने पिता रामविलास को याद किया
#WATCH पटना: LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "आज के दिन सबसे पहले मैं अपने पिता रामविलास पासवान को याद करता हूं। आज वे सबसे ज्यादा खुश होंगे..मेरी पार्टी के दो MLA आज शपथ लेंगे। हमने बड़ी जीत हासिल की है...हम विकसित बिहार बनाने की दिशा में और बिहार फर्स्ट… pic.twitter.com/700mGiEZRj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
अमित शाह मंच पर पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना के गांधी मैदान स्थित मंच पर पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा. अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है.
गांधी मैदान पहुंच गए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंच गए हैं. आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की वो शपथ लेंगे. कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे. वह हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान में उतरेंगे.
अमित शाह से मिले नीतीश
नीतीश कुमार सीएम आवास से निकलने के बाद सीधे होटल मौर्या गए. यह होटल गांधी मैदान के पास में ही है. यहां जाकर नीतीश कुमार ने अमित शाह से मुलाकात की है. यहां से वो कुछ देर में गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे.
सीएम आवास से निकले नीतीश कुमार
नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के लिए अपने आवास से गांधी मैदान के लिए निकल गए हैं. कुछ ही देर में वे पहुंच जाएंगे. उनसे पहले कई राज्यों से आए सीएम और मंत्री मंच पर पहुंच गए हैं.
योगी आदित्यनाथ पटना पहुंचे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटना पहुंच गए हैं. धीरे-धीरे पटना के गांधी मैदान में वीवीआईपी नेता पहुंचने लगे हैं. मंच पर नितिन नवीन समेत कई नेता मौजूद हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है. छठ के गीत बज रहे हैं.
पटना पहुंचे भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी पटना पहुंच गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए के लिए पटना एयरपोर्ट से वे गांधी मैदान जाएंगे.