Nitish Kumar: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सत्ता का गणित अब तेज़ी से आकार ले रहा है. चुनावी सफलता के बाद एनडीए ने सरकार गठन की औपचारिक प्रक्रिया को गति दे दी है. बुधवार (19 नवंबर) को हुए एनडीए विधायक दल की बैठक में एक बार फिर नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया. इससे पहले सीएम आवास पर हुई जेडीयू विधायक दल की बैठक में भी नीतीश के नाम पर मुहर लग चुकी थी.
बिहार विधानसभा परिसर में एनडीए विधायकों की संयुक्त बैठक में यह फैसला पक्का हुआ कि सरकार की बागडोर एक बार फिर नीतीश कुमार संभालेंगे. अब वे औपचारिक रूप से राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. वे 20 नवंबर 2025 को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी.
Patna, Bihar | Nitish Kumar named as the leader of the NDA legislature party, set to form government tomorrow pic.twitter.com/BxWQN5VVIc
— ANI (@ANI) November 19, 2025
गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण, तैयारियाँ ज़ोरों पर
नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 नवंबर) को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है. मंगलवार शाम को स्वयं नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर मंच, इंतज़ाम और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एनडीए के कई बड़े नेता इस समारोह में मौजूद रहेंगे.
विधानसभा चुनाव: किसे मिली कितनी सीटें?
14 नवंबर को आए नतीजों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 202 सीटें अपने नाम कीं. बीजेपी ने 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर बढ़त बनाई. जेडीयू 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर की ताकत बनकर उभरी. लोक जनशक्ति (रामविलास) ने भी 29 में से 19 सीटें जीतकर बेहतरीन स्ट्राइक रेट दर्ज किया और एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 5 सीटें मिलीं. आरएलएम के खाते में 4 सीटें गईं. वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन केवल 35 सीटें जुटा पाया, जो उसके लिए एक बड़ा झटका रहा.
यह भी पढ़ें- सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में ऐशवर्या राय ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा