Nitin Nabin New Team: BJP की नई टीम का महामंथन! PM Modi ने दिया 2027 का जीत मंत्र

Nitin Nabin New Team: बीजेपी की नई टीम अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में आज दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा.

Bharat 24

Nitin Nabin New Team: बीजेपी की नई टीम अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में आज दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा. इन बैठकों में आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई.

बीजेपी का टारगेट साफ है, आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत का परचम लहराना. साल 2027 में देश के सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में पार्टी अभी से अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है.

नितिन नवीन की नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनता तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 114 नए केस; स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की विशेष अपील