Nitesh Rane On Aamir Khan: अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रेड से तीसरी शादी की है. जिसके बाद से महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है. हिंदुत्व की आवाज उठाने वाले मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर करार दिया है और हिंदू समुदाय से आग्रह किया है कि उनकी फिल्में ना देखें. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाना चाहिए?
ये भी पढ़ें- चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन! भारत का एयर डिफेंस होगा अभेद्य, रूस के इस ऑफर से बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन