भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा अब और भी दिलचस्प होने वाली है. लंबे इंतजार के बाद Nissan ने अपनी नई Tekton SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों से लैस यह SUV सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos और Renault Duster जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को चुनौती देगी. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी है और बुकिंग भी शुरू कर दी गई है.
शुरुआती कीमत और बुकिंग डिटेल
Nissan Tekton की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. यह SUV कुल छह वेरिएंट में उपलब्ध होगी. इच्छुक ग्राहक आज से 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. यह मॉडल Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और भारत के लिए Nissan की नई प्रोडक्ट रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.
दो पेट्रोल इंजन का विकल्प
Nissan ने Tekton को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है. पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन है, जो 99 bhp की पावर और 166 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
दूसरा विकल्प 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 160 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प उपलब्ध है.
हाइब्रिड इंजन फिलहाल नहीं
कंपनी ने फिलहाल Tekton में 1.8-लीटर हाइब्रिड इंजन शामिल नहीं किया है. माना जा रहा है कि यह फैसला Renault Duster और Tekton के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखने के लिए लिया गया है. माइलेज की बात करें तो 1.0-लीटर इंजन लगभग 19.5 kmpl, 1.3-लीटर टर्बो मैनुअल 17.8 kmpl और DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 18.5 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है.
फीचर्स में मिलेगा प्रीमियम अनुभव
Nissan Tekton के टॉप वेरिएंट में आधुनिक तकनीक और लग्जरी का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है. इसमें Google Integration के साथ 10.10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 360 डिग्री कैमरा, मल्टीकलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और फुल LED लाइटिंग पैकेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
सुरक्षा के मामले में भी दमदार
सेफ्टी के लिहाज से भी Nissan Tekton काफी मजबूत नजर आती है. SUV को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं.
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Tekton का एक्सटीरियर Nissan Patrol से प्रेरित डिजाइन पर आधारित है. इसमें बड़ा Nissan लोगो, आकर्षक फ्रंट ग्रिल, स्लिम LED हेडलैंप, वर्टिकल DRLs, पैनोरमिक सनरूफ, 18-इंच अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेललैंप दिए गए हैं. इसका इंटीरियर बेज और ब्लैक थीम में तैयार किया गया है, जबकि इसकी लंबाई 4.3 मीटर और व्हीलबेस 2.6 मीटर है. यह SUV Moonbro Grey, Indigo Blue, Flare Garnet Red, Blade Silver, Onyx Black और Pearl White जैसे सिंगल-टोन रंगों के अलावा पांच ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी.
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में Nissan Tekton का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Renault Duster, Maruti Grand Vitara, Honda Elevate, MG Astor, Toyota Hyryder, Tata Curvv, Tata Sierra और MG Hector जैसी लोकप्रिय मिड-साइज SUVs से होगा. अपनी कीमत, फीचर्स और डिजाइन के दम पर यह नई SUV इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आई है.
1.0-लीटर टर्बो (160) की कीमत
1.3-लीटर टर्बो (280) की कीमत
ये भी पढ़ें: BSNL का नया धमाका, लॉन्च किया लाखों की कीमत वाला सैटेलाइट फोन, खरीदने से पहले लेनी पड़ेगी परमिशन