इस समय अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की चर्चाएं जारी है. वहीं इन चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार भारतीय मूल की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने खुद को अब ह्वाइट हाउस की रेस से बाहर कर लिया है. मिली जानकारी अनुसार निक्की हेली ने बुधवार को राष्ट्रपति उम्मीदवारी वाली इस रेस से प्रचार बंद कर दिया है.
सुपर ट्यूसडे में हार के बाद बड़ा फैसला
बता दें कि निक्की हेली ने यह फैसला सुपर ट्यूसडे में मिली 15 राज्यों की पार्टी प्राइमरी में हार के बाद निक्की हेली ने यह फैसला लिया है. अब इस राह में अकेले डोनाल्ड ट्रंप रह जाने वाले हैं. इस साल नवंबर में होने वाले चुनाव में ट्रंप के सामने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर 2024 चुनाव में होंगे. ऐसा तीसरी बार होने जा रहा है, जब लगातार तीसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेंगे.
ट्रंप का करेंगी समर्थन?
चूंकी राष्ट्रपति की रेस से हेली ने अपना नाम बाहर कर लिया है, क्या अब वह ट्रंप का समर्थन करने वाली हैं? इस संबंध में कई लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया है. कुछ का कहना है कि यदि हेली ऐसा करती हैं, तो यह उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए यदि वह ट्रंप को समर्थन करती है तो ट्रंप और हेली को एक ही टीम में देखा जा सकता है. अन्य लोग उसका समर्थन करने का तीव्र विरोध करते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अभियान के दौरान हेली ने रिपब्लकिन प्रेसिडेंशियल प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बनी हैं. वह डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी भी हैं.
US Presidential Election 2024: आज अमेरिका में हो रहा सुपर ट्यूसडे