Super Tuesday in america
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेट पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है. वहीं सुपर ट्यूसडे को हुए प्राइमरी इलेक्शन में सिर्फ एक राज्य को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में जीत दर्ज की है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने भी रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में अधिकतर राज्यों में जीत दर्ज की है. अब ऐसे में निक्की हेली पर राष्ट्रपति पद की रेस की दावेदारी से बाहर होने का दबाव बढ़ा है.
इन राज्यों में हो रहा चुनाव
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्राइमरी चुनावों के नतीजों से डोनाल्ड ट्रंप को मजबूती मिलने की उम्मीद है. इन राज्यों में हो रहा चुनाव अमेरिका में सुपर मंगलवार को 16 राज्यों और एक क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं.अलबामा, अलास्का, अरकंसास, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, मेन, मैसाचुसेट्स, मिनेसोटा, उत्तरी कैरोलिना, ओक्लाहोमा, टेनेसी, टेक्सास, यूटा, वर्मोंट, वर्जीनिया और अमेरिकी समोआ में सुपर मंगलवार के तहत चुनाव हो रहा है.