पाकिस्तान की हठधर्मी और आक्रामक बयानबाज़ी एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई सर्जिकल एयर-स्ट्राइक से हुए जबरदस्त नुकसान के बाद भी पाकिस्तान सुधरने को तैयार नहीं है.
अपनी वायुसेना और बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान के बावजूद पाकिस्तान अब फिर से जुबानी जंग की राह पर चल पड़ा है. कराची में आयोजित एक रक्षा समारोह में पाकिस्तान वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल शहरयार खान ने एक बार फिर वही पुराना राग अलापा और भारत को झूठी धमकियों से डराने की कोशिश की.
"अगली बार स्कोर 60-0 होगा"
कराची में रक्षा एवं शहीद दिवस के मौके पर एयर वाइस मार्शल शहरयार खान ने कहा “पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन इसे हमारी कमजोरी न समझा जाए. इंशाअल्लाह, अगली बार स्कोर 6-0 नहीं बल्कि 60-0 होगा.” यह बयान उस समय आया है जब भारत की तरफ से यह पुष्टि हो चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के कई सामरिक ठिकानों को सटीक निशाना बनाकर तबाह किया गया. भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को ऐसा झटका लगा है जिससे वह अब तक उबर नहीं पाया है.
भारतीय वायुसेना ने किया पाकिस्तान की क्षमताओं का भंडाफोड़
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 9 अगस्त को दिए गए बयान में बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत. कम से कम 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को मार गिराया. एक ELINT या AEW&C विमान को 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाकर ध्वस्त किया. मुरीद और चकलाला में पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स पर प्रहार किया
6 रडार सिस्टम, जिनमें बड़े और छोटे दोनों शामिल थे, नष्ट किए गए. लाहौर और ओकारा में मौजूद दो एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय किया गया. सुक्कुर, भोलारी और जैकोबाबाद के UAV और F-16 हैंगरों को टारगेट किया गया. इन हमलों ने पाकिस्तान की वायु सुरक्षा ढांचे की असल तस्वीर दुनिया के सामने रख दी है.
पाकिस्तान की झूठी शान और वास्तविकता में फासला
पाकिस्तान की तरफ से दिया गया यह बयान भारतीय वायुसेना की सैन्य क्षमताओं को लेकर एक फ्रस्ट्रेशन भरी प्रतिक्रिया है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी पाकिस्तान को वास्तविक युद्धक्षेत्र में हार का सामना करना पड़ता है, वह मीडिया और मंचों पर ‘शब्दों का युद्ध’ शुरू कर देता है. भारत ने किसी भी भड़काऊ बयान या प्रचार के बजाय ठोस कार्रवाई और सटीक रणनीति से अपना पक्ष मजबूत किया है.
भारत का सटीक जवाब, शांत लेकिन प्रभावी
भारत की तरफ से कोई भी औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला नहीं, बल्कि प्रोएक्टिव डिफेंस रणनीति अपनाने वाला देश बन चुका है. भारतीय वायुसेना ने कूटनीतिक दबाव, सैन्य रणनीति और तकनीकी श्रेष्ठता से यह दिखा दिया कि पाकिस्तान की कोई भी हरकत बिना जवाब के नहीं छोड़ी जाएगी.
यह भी पढ़ें: हिपोक्रेसी, डबल स्टैंडर्ड... भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे ट्रंप के करीबी नवारो, X ने कर दी बोलती बंद