न्यूयॉर्क के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. जोहरान ममदानी ने मेयर का चुनाव जीतकर न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जीत के बाद उन्होंने जो भाषण दिया, उसने हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना जगा दी. ममदानी ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक शब्दों से की, जो उन्होंने आज़ादी की रात राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले थे.
जीत के बाद अपने पहले भाषण में ममदानी ने कहा – “जब मैं आज आपके सामने खड़ा हूं, तो मुझे पंडित नेहरू के वो शब्द याद आ रहे हैं, जो उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी मिलने के बाद कहे थे – ‘इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, जब एक युग का अंत होता है, और जब लंबे समय से दमित राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है.’” ममदानी ने आगे कहा कि आज न्यूयॉर्क ने भी कुछ वैसा ही किया है – “यह शहर अब स्पष्टता, साहस और दूरदर्शिता के नए दौर में प्रवेश कर रहा है. अब यह समय बहाने बनाने का नहीं, बल्कि बदलाव को साकार करने का है.” उनके इन शब्दों ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.
डोनाल्ड ट्रंप को दी करारी शिकस्त
जोहरान ममदानी की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अमेरिकी राजनीति की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक डोनाल्ड ट्रंप को हराया है. ट्रंप ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया था, लेकिन न्यूयॉर्क के मतदाताओं ने एक नई दिशा चुनने का फैसला किया. ममदानी की जीत अमेरिकी समाज में विविधता, समानता और नए विचारों की स्वीकार्यता का प्रतीक बन गई है.
भारत में गूंजा ममदानी का भाषण
जोहरान ममदानी का यह भाषण भारत में भी सुर्खियों में है. कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेते ने ट्वीट करते हुए लिखा – “नेहरू के विचार सीमाओं में नहीं बंधे. वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं. सात समुंदर पार तक.” यह पहली बार नहीं है जब ममदानी ने नेहरू का जिक्र किया हो. इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि “पंडित नेहरू मेरे लिए भारतीय शैली और विचारधारा के प्रतीक हैं, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी.”
जोहरान ममदानी – भारतीय मूल के उस युवा नेता की कहानी जिसने अमेरिका में रचा इतिहास
जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था. उनके पिता महमूद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और मां मीरा नायर प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक हैं. भारतीय-यूगांडाई मूल के जोहरान अब अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन उनकी जड़ें भारत से गहराई से जुड़ी हैं.उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में कदम रख लिया था. छात्र जीवन में उन्होंने Students for Justice in Palestine संगठन की सह-स्थापना की, जो सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के मुद्दों पर सक्रिय है. वर्ष 2020 में वे न्यूयॉर्क की राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और क्वींस जिले का प्रतिनिधित्व किया. यह उनका राजनीति में पहला बड़ा कदम था.
नया युग, नई सोच – ममदानी का संदेश
जोहरान ममदानी की जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं बल्कि सामाजिक और वैचारिक परिवर्तन की प्रतीक है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि विचारों की ताकत सीमाओं को पार कर सकती है. नेहरू के शब्दों को उद्धृत करके उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता की भावना सार्वभौमिक है – चाहे वह भारत हो या अमेरिका.
यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन की बड़ी तैयारी, सऊदी अरब को मिल सकता है F-35 फाइटर जेट का साथ