New Smartphones: इस हफ्ते लॉन्च हुए दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन, जानें आपके लिए कौन-सा बेस्ट

New Smartphones: सितंबर के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइस के बजाय बजट और मिड-रेंज सेगमेंट ने खूब हलचल पैदा की है. बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट, हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और नए प्रोसेसर जैसे फीचर्स अब किफायती फोन में भी देखने को मिल रहे हैं.

new-smartphones-launched-september-Redmi-OPPO-Lava
Image Source: Social Media

New Smartphones: सितंबर के इस हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइस के बजाय बजट और मिड-रेंज सेगमेंट ने खूब हलचल पैदा की है. बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट, हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन और नए प्रोसेसर जैसे फीचर्स अब किफायती फोन में भी देखने को मिल रहे हैं. इस हफ्ते Redmi, OPPO और Lava ने अलग-अलग कीमत और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए स्मार्टफोन पेश किए हैं. आइए जानते हैं इन फोन में क्या खास है और इनकी कीमत कितनी रखी गई है.

Redmi Note 17 Pro 

Redmi ने 15 सितंबर को भारत में Note 17 Pro लॉन्च किया है, जिसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm बेस्ड Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है. इसके 8GB 128GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये और 8GB 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है.

Redmi Note 17 Pro Max 

Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी ने सीरीज के ज्यादा बैटरी-केंद्रित मॉडल के तौर पर पेश किया है. इसमें 10,000mAh की बैटरी के साथ 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन में 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. 8GB 256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12GB 256GB वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है.

OPPO K14 Lite 

OPPO ने K Series में K14 Lite को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा है. इसके बेस मॉडल में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है. इसमें Unisoc T7250 चिपसेट के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है. कैमरा की बात करें तो पीछे 13MP ऑटोफोकस मेन कैमरा और फ्रंट में 5MP सेंसर दिया गया है.

Lava Bold N4 Pro 5G 

Lava ने भी इस हफ्ते Bold सीरीज में Bold N4 Pro 5G को भारतीय बाजार में पेश किया है. फोन में 6.75 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T8200 5G चिपसेट मिलता है, जबकि फोटोग्राफी के लिए 50MP AI कैमरे वाला डुअल रियर सेटअप दिया गया है. इसमें 6000mAh की बैटरी भी मौजूद है. फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की स्पेशल लॉन्च कीमत सभी ऑफर्स के साथ 13,999 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Sale: पूरा पैसा नहीं है तो ऐसे खरीदें फोन, जानें EMI और डाउन पेमेंट की डिटेल