'नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया!

फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता ही जा रही है, जो इसे इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाता है.

New intense poster of Nagabandham is out The entire star cast was seen
Image Source: Social Media

फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता ही जा रही है, जो इसे इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनाता है. शानदार स्टारकास्ट और बेहद टैलेंटेड टीम के दम पर मेकर्स हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए इसके दमदार टीज़र ने इस हाइप को और ज्यादा बढ़ा दिया है, जिसने दर्शकों को 'नागाबंधम' की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की एक बेहद दिलचस्प झलक दिखाई और इसे फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है.

​एक से बढ़कर एक दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज करने के बाद, मेकर्स ने अब एक नया और धमाकेदार पोस्टर ड्रॉप किया है. इस पोस्टर में विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक साथ एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर आ रही है. इस नए पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के हर किरदार के पीछे कोई न कोई गहरा राज और छिपी हुई कहानी है, जिसने दर्शकों को फिल्म के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक कर दिया है.

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "जब हर चेहरा एक कहानी छिपाए… हर साया एक राज़ की रखवाली करे."

योद्धाओं से लेकर यात्रियों तक और संतों से लेकर संघर्ष करने वालों तक… Nagabandham की दुनिया एक सनसनीखेज फ्रेम में जीवंत हो उठी है.

दुनियाभर में 3 जुलाई को भव्य रिलीज़

हर नए अपडेट के साथ ‘नागबंधम’ लगातार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, खासकर इसके दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां “नमो रे” ने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, वहीं शादी के जश्न से भरा गाना “सुरा सुरा” 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है.

हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र ने भी एक्साइटमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. टीज़र में रहस्यमयी थीम, शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर से भरपूर एक भव्य दुनिया की झलक देखने को मिली, जिसने फिल्म के ग्रैंड स्केल को और खास बना दिया.

भारत की गहरी सांस्कृतिक जड़ों और कम सुनी गई पौराणिक कहानियों से प्रेरित ‘नागबंधम’ फैंटेसी, परंपरा और भावनाओं का अनोखा संगम पेश करने की कोशिश कर रही है. अपने बड़े विज़न और नए अंदाज़ की कहानी के साथ यह फिल्म इस जॉनर में कुछ अलग और खास लेकर आने का वादा करती है.

‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है. फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें- New Rules: LPG, UPI से PAN तक... 1 जून से बदल जाएंगे ये 6 नियम, आपकी जेब पर क्या होगा असर?