Alpha Centauri Ab: क्या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? वर्षों से यह सवाल वैज्ञानिकों और आम लोगों को उत्सुकता से भरता आया है. अब, इस सवाल का जवाब हमें पहले से कहीं ज्यादा करीब नज़र आ रहा है. जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) के माध्यम से वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बाह्य ग्रह खोजा है, जो हमारे सौर मंडल से बाहर होते हुए भी, पृथ्वी जैसे जीवन के लिए संभावित रूप से अनुकूल हो सकता है.
यह नया ग्रह अल्फा सेंटॉरी A नामक तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो हमारे सौर मंडल का सबसे नज़दीकी सूर्य जैसे तारों में से एक है. यह खोज इसलिए भी खास है क्योंकि यह ग्रह गोल्डीलॉक्स ज़ोन में स्थित है, यानी ऐसा क्षेत्र जहां जीवन के लिए जरूरी तापमान और स्थितियां मौजूद हो सकती हैं.
ग्रह की खासियतें:
क्यों है यह खोज खास?
यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने प्रत्यक्ष इमेजिंग (Direct Imaging) के ज़रिए इतने पास किसी संभावित रहने योग्य ग्रह की झलक देखी है. अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह न केवल खगोल विज्ञान के लिए, बल्कि मानव इतिहास के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है.
वैज्ञानिकों की प्रतिक्रिया
कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खगोल वैज्ञानिक अनिकेत सांघी का कहना है, "अगर यह ग्रह सचमुच वहीं है जहां हमने देखा है, तो यह ग्रह JWST द्वारा देखे गए ग्रहों में सबसे करीब और जीवन के लिए सबसे उपयुक्त हो सकता है." उनका यह भी कहना है कि यह खोज न केवल तकनीकी रूप से एक बड़ी छलांग है, बल्कि यह भविष्य में मानवता के लिए नया घर खोजने की दिशा में एक संभावित शुरुआत हो सकती है.
क्या आगे क्या होगा?
अभी यह खोज प्रारंभिक चरण में है और इसकी पुष्टि बाकी है. लेकिन यदि आगे के डेटा से इस ग्रह की मौजूदगी पक्की होती है, तो यह JWST और आधुनिक खगोल विज्ञान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक होगी.
यह भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या की आलोचना करना इरफान पठान को पड़ा भारी! पहली बार खुद बताई सच्चाई