हार्दिक पंड्या की आलोचना करना इरफान पठान को पड़ा भारी! पहली बार खुद बताई सच्चाई

Irfan Pathan Vs Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत से पहले एक नाम जिसकी अनुपस्थिति ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं, वो थे टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान. हर IPL सीज़न में अपनी बेजोड़ कमेंट्री से दर्शकों को रोमांचित करने वाले इरफान इस बार कमेंट्री पैनल में नजर नहीं आए.

Irfan Pathan had to pay a heavy price for criticizing Hardik Pandya remove IPl commentator
Image Source: ANI/ File

Irfan Pathan Vs Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत से पहले एक नाम जिसकी अनुपस्थिति ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं, वो थे टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान. हर IPL सीज़न में अपनी बेजोड़ कमेंट्री से दर्शकों को रोमांचित करने वाले इरफान इस बार कमेंट्री पैनल में नजर नहीं आए. उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं. कभी कहा गया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे नाराज़ हैं, तो कभी हार्दिक पंड्या का नाम इसमें जोड़ा गया.

हालांकि अब खुद इरफान पठान ने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ते हुए इस पूरे मामले की हकीकत बयान की है, और साथ ही साफ कर दिया है कि न तो किसी खिलाड़ी से उनकी दुश्मनी है और न ही उन्होंने कभी निजी हित में किसी की आलोचना की.

IPL 2024 से शुरू हुई थी कहानी

इस पूरे विवाद की जड़ें IPL 2024 से जुड़ी हैं. जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी थी, तब टीम के प्रदर्शन और फैसले पर कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए. इरफान पठान भी उनमें से एक थे. उन्होंने हार्दिक की कप्तानी और प्रदर्शन पर टिप्पणी की, लेकिन उनका कहना है कि वो आलोचना व्यक्तिगत नहीं बल्कि पेशेवर थी.

इरफान ने बताया, "अगर कोई खिलाड़ी लगातार गलतियां कर रहा है, तो मेरी जिम्मेदारी है कि मैं बताऊँ. IPL में 14 मैच होते हैं, अगर मैंने सिर्फ 7 बार आलोचना की, तो इसका मतलब है कि मैंने नरमी बरती."

हार्दिक के खिलाफ नहीं, अपशब्दों के खिलाफ थे

इरफान ने बताया कि एक लाइव मैच के दौरान जब हार्दिक को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल हो रहा था, तो उन्होंने सबसे पहले उसका विरोध किया. उन्होंने कहा, "आप खेल पर टिप्पणी कर सकते हैं, लेकिन व्यक्ति पर नहीं. मैं आलोचना के पक्ष में हूँ, लेकिन गाली-गलौज के खिलाफ."

‘हमने हमेशा खिलाड़ियों का साथ दिया’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके और हार्दिक पंड्या के बीच कोई निजी मतभेद है, तो इरफान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “हमने बड़ौदा के हर खिलाड़ी का समर्थन किया है. चाहे वो दीपक हुड्डा हों या पंड्या ब्रदर्स. हम हमेशा खिलाड़ियों के टैलेंट के साथ खड़े रहे हैं.”

हार्दिक SRH के लिए खेल सकते थे!

इंटरव्यू के दौरान एक दिलचस्प खुलासा करते हुए इरफान ने बताया कि एक समय ऐसा था जब हार्दिक पंड्या सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल सकते थे. उन्होंने कहा, “वीवीएस लक्ष्मण ने खुद कहा था कि अगर उन्होंने मेरी सलाह मानी होती तो हार्दिक हैदराबाद की टीम का हिस्सा होते. मैंने हमेशा टैलेंट को प्रमोट किया है.”

कमेंटेटर की भूमिका अलग होती है

इरफान ने साफ किया कि जब वो कमेंट्री करते हैं, तो उनका फोकस खिलाड़ी नहीं, बल्कि दर्शक होते हैं. उन्होंने कहा, “मैं जब कमेंट्री कर रहा होता हूं, तब मैं खिलाड़ी नहीं हूं. उस समय मेरा फर्ज दर्शकों को ईमानदार और सटीक विश्लेषण देना होता है.” 

यह भी पढ़ें- भारत पर टैरिफ कम करेंगे ट्रंप! पुतिन से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के बदले सुर, जानें क्या कहा