Bihar NDA Meeting Patna: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है. नई सरकार बनने की तस्वीर अब काफी हद तक साफ नजर आ रही है. सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, जहां नए मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ लेंगे.
बताया जा रहा है कि मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपनी आखिरी मंत्रिमंडल बैठक के बाद शाम करीब 4 बजे पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उनके इस्तीफे के बाद नई सरकार बनाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.
शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू
सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रशासन स्तर पर तेजी से काम चल रहा है और इसको लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. इस समारोह में कई बड़े नेता और खास लोग शामिल हो सकते हैं.
मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा तेज
नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर भी चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि गठबंधन के अंदर सहमति बन चुकी है और जल्द ही नाम का ऐलान हो सकता है. साथ ही मंत्रियों की सूची को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है.
सम्राट चौधरी बन सकते हैं मुख्यमंत्री
सूत्रों के अनुसार नई सरकार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. वहीं निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री बनने की भी संभावना जताई जा रही है. कुल मिलाकर बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज है और आने वाले कुछ दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है.
ये भी पढ़ें- 'दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा', नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, क्या है महिला आरक्षण विधेयक?