ट्रंप की तारीफ कर रहे रहे थे नेतन्याहू! कई डिप्लोमेट्स उठकर चले गए बाहर; इजराइली पीएम का Boycott

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग था. भाषण से पहले ही माहौल गरमाया हुआ था. जैसे ही नेतन्याहू मंच पर आए.

Netanyahu got boycott in unga meeting while addressing diplomats
Image Source: Social Media

इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग था. भाषण से पहले ही माहौल गरमाया हुआ था — जैसे ही नेतन्याहू मंच पर आए, कई देशों के प्रतिनिधि हॉल छोड़कर बाहर चले गए. यह एक तरह से नेतन्याहू और उनकी नीतियों के खिलाफ सामूहिक विरोध था, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक स्पष्ट संदेश दिया.

जब नेतन्याहू अपना भाषण शुरू करने वाले थे, तभी हॉल में हलचल मच गई. विरोधस्वरूप कई देशों के राजनयिक बाहर चले गए. हालांकि, अमेरिका के प्रतिनिधि वहीं बैठे रहे और उन्होंने नेतन्याहू का समर्थन किया. कुछ देशों के प्रतिनिधि जो हॉल में रुके थे, उन्होंने तालियों से नेतन्याहू का स्वागत किया और भाषण के दौरान उनका उत्साह बढ़ाया.

‘द कर्स’ और MCQ कार्ड से जताया सख्त संदेश

अपने भाषण में नेतन्याहू ने सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि प्रॉप्स का भी इस्तेमाल किया. उन्होंने एक बड़ा नक्शा दिखाया, जिसका शीर्षक था. "द कर्स". इस नक्शे में मोटे मार्कर से उन इलाकों को दर्शाया गया था, जहां इज़रायल ने पिछले दो वर्षों के संघर्षों के दौरान अपने दुश्मनों को निशाना बनाया. इतना ही नहीं, उन्होंने मंच पर एक कार्ड भी दिखाया, जिसमें एक मल्टीपल चॉइस सवाल था. उन्होंने सवाल पढ़ा “कौन अमेरिका के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाता है?” और जवाब के विकल्प थे. ईरान, हमास, हिजबुल्लाह और यमन के हूथी विद्रोही. इसपर मौजूद श्रोताओं ने जवाब में चिल्लाकर कहा “उपरोक्त सभी”.

QR कोड वाला सूट और ट्रंप की तारीफ

इस भाषण में नेतन्याहू की पोशाक भी चर्चा का विषय बनी रही. उन्होंने जो सूट पहना था, उस पर एक बड़ा QR कोड लगा था. यह कोड सीधे उस वेबसाइट से जुड़ा था, जिसमें 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले, उसके बाद के हालात और इज़रायल की जवाबी कार्रवाई की जानकारी दी गई थी. नेतन्याहू ने इस मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी कई बार प्रशंसा की और उन्हें इज़रायल का सच्चा समर्थक बताया.

गाजा के पास लगाए गए लाउडस्पीकर

नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से बताया गया कि उन्होंने गाजा सीमा के पास ट्रकों पर बड़े-बड़े लाउडस्पीकर लगवाए, ताकि उनका भाषण गाजा में बंदी बनाए गए इज़राइली नागरिकों तक भी पहुंचे. उन्होंने भाषण में उन बंधकों को याद करते हुए कहा “हमने आपको नहीं भूला है.”

यह भी पढ़ें: "मरीन वन" पर ट्रंप और मेलानिया की 'साइलेंट टॉक', वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया को बना दिया कन्फ्यूज