कौन हैं जर्मनी की Cassandra? जो जन्म से ही हैं नेत्रहीन, गाया 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' वाला भजन

कौन हैं जर्मनी की Cassandra? जो जन्म से ही हैं नेत्रहीन, गाया 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' वाला भजन

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मन की बात के 105वें एपिसोड में सिंगर कैसंड्रा का जिक्र किया था. जिसके बाद से ही उन्हें गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया जाने लगा था. वहीं अब एक बार फिर से पीएम मोदी ने कैसंड्रा से प्रभावित दिखे.  उन्होंने कैसेंड्रा (German Singer Cassandra) द्वारा गाया हुआ गाना 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' की शानदार वीडियो शेयर की है. बता दें कि ये गाना आजकल सबसे अधिक सुने जाने वालों भजनों में से एक बन चुका है.

कौन है कैसंड्रा?

कैसंड्रा जर्मनी की रहने वाली हैं. उनका पूरा नाम कैसंड्रा मे स्पिटमैन और पेशे से सिंगर हैं. जर्मन होने के बावजूद 21 साल की कैसंड्रा ने हिंदी, मलयालम, तमिल, उर्दू, असमिया, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ जैसी भारतीय भाषाओं में संगीत में महारत हासिल की है. कैसंड्रा के भक्ति गीतों सहित तमिल गीतों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों ने भारत में तहलका मचा दिया. खास बात यह है कि वह कभी भारत नहीं आईं. पीएम मोदी ने भी उनका मन की बात में जिक्र किया था. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में कहा था कि कैसंड्रा जर्मनी की रहने वाली हैं जो कभी भारत नहीं आई है. लेकिन, वो भारतीय संगीत की दीवानी है. जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं, उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि, बहुत ही प्रेरित है. पीएम ने बताया कि कैसंड्रा जन्म से ही देख नहीं पाती है, लेकिन ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई।. संगीत और कला को लेकर उनका जुनून कुछ ऐसा था कि बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया.