PM मोदी के नक्शे कदम पर केजरीवाल, सूर्योदय योजना से कितनी अलग है दिल्ली की न्यू सोलर पॉलिसी?

PM मोदी के नक्शे कदम पर केजरीवाल, सूर्योदय योजना से कितनी अलग है दिल्ली की न्यू सोलर पॉलिसी?

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: भारत में ऐसे कई गांव और शहर हैं जहां बिजली नहीं आती या फिर घंटों गायब रहती है. इसी को देखते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सूर्योदय योजना (Suryoday Yojana) की शुरुआत की थी. वहीं, इस ऐलान के एक हफ्ते के बाद ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने न्यू सोलर पॉलिसी (New Solar Policy) 2024 जारी कर दी.  सूर्योदय स्कीम और न्यू सोलर पॉलिसी में क्या अंतर है. चलिए जानते हैं...

क्या है सूर्योदय योजना?

इस स्कीम के तहत 1 करोड़ लोगों के घरों की छतों पर सोलर पावर सिस्टम लगाए जाएंगे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि इस स्कीम के जरिए न सिर्फ गरीब और मिडिल क्लास का बिजली का बिल घटेगा बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का आत्मनिर्भर बनने का सपना भी पूरा होगा. मिली 3 किलोवॉट के प्लांट के लिए कीमत 1.26 लाख रुपये तक आती है, जिसके लिए सरकार 54 हजार रुपये तक सब्सिडी दे देती है. आपको 72 हजार रुपये अपनी जेब से देने होंगे. हालांकि सोलर पैनल की क्वॉलिटी के हिसाब से रकम कम ज्यादा भी रह सकती है.

क्या है न्यू सोलर पॉलिसी?

नई पॉलिसी के मुताबिक, छतों पर सोलर पैनल लगवाने से ग्राहक हर महीने 700-900 रुपये कमा सकते हैं क्योंकि सरकार ने ऊर्जा पैदावार के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव रखा है. नई पॉलिसी के तहत छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद आंशिक रूप से सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं का पहले महीने से बिजली का बिल जीरो आएगा. घरों पर प्लांट लगाने के लिए सरकार 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी देगी.