नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी संसद सत्र कुछ दिनों पहले ही खत्म हुआ है. इस बीच लोकसभा के इस साल पांच उत्कृष्ट सांसदों (Sansad Ratna Award) का चयन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली ज्यूरी ने कर लिया गया है. दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की सलाह पर इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी. इस पुरस्कार के माध्यम से उन सांसदों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने संसद में बेहतरीन काम किया हो.
संसद रत्न के लिए पांच सांसदों का नाम
संसद रत्न पुरस्कार 17 फरवरी को नई दिल्ली में मिलेगा. इसके लिए जिन पांच सांसदों के नाम का ऐलान किया गया है. उनमें बीजेपी पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdar), महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत एकनाथ शिंदे (Shrikant Eknath Shinde), बीजेपी के सुधीर गुप्ता (Sudhir Gupta), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रामसिंग कोल्हे (Ramsingh Kolhe), कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा (Kuldeep Rai Sharma) शामिल हैं. इनमें से एक सांसद ऐसे हैं जिन्हें तीसरी बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है. चलिए जानते हैं उनके बारे में...
तीसरी बार किसे मिल रहा संसद रत्न अवार्ड?
मध्य प्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को तीसरी बार संसद रत्न अवार्ड मिलने जा रहा है. उन्हें बीजेपी सांसद के लोकसभा में कामकाज के आधार पर ये पुरस्कार दिया जा रहा है. 64 साल के सुधीर गुप्ता को मई 2014 में मंदसौर निर्वाचन क्षेत्र से संसद के सदस्य के रूप में चुना गया था. इन्होंने मंदसौर जिले में शिवना नदी और रीवा नदी को गहरा बनाने के लिए अभियान शुरू किया था. 1992 में सांसद ने सक्रिय रूप से राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग भी लिया था.