Dominos Free Pizza Offer: अगर आप पिज्जा खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह खबर खास है. 9 फरवरी को नेशनल पिज्जा डे के मौके पर डोमिनोज इंडिया ने एक खास कॉन्टेस्ट शुरू किया है. इस ऑफर के तहत कंपनी 3 लोगों को पूरे एक साल तक हर महीने फ्री पिज्जा देने वाली है.
डोमिनोज के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई है. बहुत से लोग इस मौके को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं.
क्या करना होगा फ्री पिज्जा पाने के लिए?
डोमिनोज इंडिया ने यह कॉन्टेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शुरू किया है. इसमें हिस्सा लेने के लिए लोगों को यह बताना होगा कि वे फ्री पिज्जा पाने के क्यों हकदार हैं.
भाग लेने के लिए आपको X पर #DearDominosIndia हैशटैग के साथ एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर करनी होगी. आपकी पोस्ट जितनी मजेदार और अलग होगी, जीतने के चांस उतने ज्यादा होंगे. कंपनी की ओर से चुनी गई 3 सबसे अच्छी एंट्री को इनाम मिलेगा.
Celebrating National Pizza Day 🍕
— dominos_india (@dominos_india) February 9, 2026
You’ve been asking us for free pizza forever. We’re finally listening.
Reply with #DearDominosIndia and tell us why you deserve free pizza. Funny, dramatic or witty.
Best 3 win ₹500 pizza every month for a year! #PizzaDaywithDominos
क्या मिलेगा इनाम?
इस कॉन्टेस्ट में चुने गए 3 विजेताओं को हर महीने 500 रुपये का पिज्जा वाउचर दिया जाएगा. यह सुविधा पूरे 12 महीनों तक चलेगी. यानी एक साल तक हर महीने फ्री पिज्जा का मजा लिया जा सकेगा.
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
इस ऑफर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए.
किसी ने लिखा कि उसका डोमिनोज से पुराना रिश्ता है, तो किसी ने कहा कि वह पिज्जा डिलीवरी का इंतजार सबसे ज्यादा करता है. लोगों की क्रिएटिव पोस्ट देखकर साफ है कि यह ऑफर उन्हें काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें- 'अमेरिका 18% से हार गया, IND-USA मैच के बाद पीयूष गोयल ने लिए सर्जियो गोर के मजे, देखें वीडियो