CM Yogi Speech: 125वीं जयंती पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राष्ट्र का नमन, CM Yogi का भावुक संदेश

CM Yogi Speech: 6 जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही खास दिन है. आज देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती मना रहा है.

Bharat 24

CM Yogi Speech: 6 जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही खास दिन है. आज देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती मना रहा है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन साहस और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है. डॉ. मुखर्जी का व्यक्तित्व, विध्वता, जनसेवा, उच्च नैतिक मूल्यों का अद्भुत संगम था. 

आधुनिक भारत के कुछ ही ऐसे नेता हैं जिनमें इतने सारे गुण एक साथ देखने को मिलते हैं. भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जीवन, विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके दिए गए योगदान को याद करते हुए एक लेख लिखा.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, कृष्ण मोहन बने अंतरिम महासचिव, गोविंद देव महाराज ने की घोषणा