क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो सिर्फ आंकड़ा नहीं, एक आदर्श बन जाते हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑफ-स्पिनर नाथन ल्योन ने एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला कीर्तिमान अपने नाम किया है. टेस्ट क्रिकेट में अब तक 34,500 से अधिक गेंदें फेंक चुके ल्योन ने एक भी नो बॉल नहीं फेंकी और यही उन्हें बाकियों से अलग करता है.
परफेक्शन का नाम है ल्योन
2011 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में टेस्ट डेब्यू करने वाले नाथन ल्योन अब तक 139 टेस्ट खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 562 विकेट झटके हैं और उनका बॉलिंग एवरेज 30.14 रहा है जो किसी भी टेस्ट स्पिनर के लिए शानदार माना जाता है. लेकिन अनुशासन और निरंतरता उनका सबसे बड़ा हथियार है.
नाथन ल्योन ने आज तक नहीं फेंकी नो बॉल
क्रिकेट के मैदान पर थकान, दबाव और लंबे स्पैल गेंदबाजी करने के दौरान गलती होना आम बात है और इसी में गेंदबाजों से नो बॉल हो ही जाती है. लेकिन ल्योन ने अपने पूरे टेस्ट करियर में एक भी नो बॉल नहीं फेंकी. यह सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि मानसिक और तकनीकी नियंत्रण का उत्कृष्ट उदाहरण है.
ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे बड़े विकेट टेकर
562 विकेट के साथ ल्योन इस समय ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं. उनसे आगे सिर्फ शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा (563 विकेट) हैं. ल्योन टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े विकेट टेकर बनने से बस 2 विकेट दूर हैं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल के साथ हुई 'नाइंसाफी'? इस दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल