भारत ने पहली बार तैनात किए 12 परमाणु हथियार, तो कांपने लगे मुनीर-शहबाज! जानें पाकिस्तान ने क्या कहा

Pak On India Nuclear Deployment: दक्षिण एशिया में सैन्य ताकत और रणनीतिक संतुलन को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है. यह चर्चा तब तेज हुई जब स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट सामने आई. इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान में चिंता का माहौल देखा जा रहा है.

Munir Shehbaz trembled as India deployed 12 nuclear weapons for the first time Pakistan
Image Source: Social Media

Pak On India Nuclear Deployment: दक्षिण एशिया में सैन्य ताकत और रणनीतिक संतुलन को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है. यह चर्चा तब तेज हुई जब स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट सामने आई. इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान में चिंता का माहौल देखा जा रहा है.

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास लगभग 190 परमाणु हथियार हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इनमें से करीब 12 हथियारों को ऑपरेशनल यानी इस्तेमाल के लिए तैयार श्रेणी में रखा गया है.

यह दावा सामने आने के बाद इसे भारत की परमाणु रणनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब अपनी परमाणु क्षमता को पहले से ज्यादा तैयार और सक्रिय स्थिति में रख रहा है.

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता पर नजर रख रहा है. इस्लामाबाद ने यह भी चिंता जताई है कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता से क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन प्रभावित हो सकता है. पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ को रोका जाए.

भारत की रणनीतिक क्षमता पर चर्चा

रिपोर्ट के बाद विशेषज्ञों के बीच भारत की सैन्य रणनीति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत अपनी मिसाइल तकनीक और परमाणु डिलीवरी सिस्टम को लगातार आधुनिक बना रहा है.

कैनिस्टराइजेशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल भी चर्चा में है, जिसमें मिसाइल को पहले से सुरक्षित कंटेनर में रखा जाता है. इससे जरूरत पड़ने पर उसे तेजी से लॉन्च किया जा सकता है.

पाकिस्तान की चिंता के कारण

पाकिस्तान का कहना है कि भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, लंबी दूरी की मिसाइलें और समुद्री परमाणु क्षमता क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती हैं. खासकर समुद्र, जमीन और हवा, तीनों माध्यमों से परमाणु क्षमता विकसित होने को लेकर चिंता जताई जा रही है.

दक्षिण एशिया में बदलता संतुलन

पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण एशिया में सैन्य ताकत का संतुलन बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. चीन, भारत और पाकिस्तान, तीनों देश अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहे हैं. SIPRI के आंकड़ों के अनुसार, चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या भी बढ़ रही है, जबकि भारत और पाकिस्तान की स्थिति में भी बदलाव देखा गया है.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: इस टीम को लगा बड़ा झटका, पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हुआ कप्तान, किया संन्यास का ऐलान