असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, MPPSC ने 900 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: अगर आप शिक्षण के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए खास हो सकता है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 madhya pradesh govt Vacancy
Image Source: Magnific

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: अगर आप शिक्षण के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए खास हो सकता है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में कुल 949 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया के जरिए उच्च शिक्षा विभाग में युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक करियर का अवसर मिलेगा.

949 पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 949 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों में की जाएगी. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है.

आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. आयोग आवश्यक समझे जाने पर साक्षात्कार का आयोजन भी कर सकता है. अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के प्रदर्शन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर तैयार की जाएगी.

चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार एकेडमिक लेवल-10 के तहत 57,700 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा. यही वजह है कि असिस्टेंट प्रोफेसर का पद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है.

आवेदन शुल्क की जानकारी

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग तथा मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अतिरिक्त 40 रुपये पोर्टल शुल्क भी देना होगा. वहीं मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है, जबकि पोर्टल शुल्क 40 रुपये अलग से देय होगा.

ये भी पढ़ें: Bank Jobs: ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका! सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर निकली बंपर भर्ती