सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, MPESB में स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

MPESB Group-5 Recruitment 2026: अगर आप मध्य प्रदेश में मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने Group-5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

MPESB Group-5 Recruitment 2026 Staff Nurse Vacancy and Paramedical Jobs
Image Source: Freepik

MPESB Group-5 Recruitment 2026: अगर आप मध्य प्रदेश में मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने Group-5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 291 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के तहत कौन-कौन से पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 291 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, डेंटल टेक्नीशियन, आयुर्वेदिक कंपाउंडर, लैब अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड-2, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट सहित कई अन्य पैरामेडिकल पद शामिल हैं. ये सभी पद विभिन्न सरकारी विभागों में होंगे और उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषय शामिल हों. इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को संबंधित पद के अनुसार डिप्लोमा, डिग्री या सर्टिफिकेट कोर्स भी करना जरूरी होगा. उदाहरण के लिए, स्टाफ नर्स पद के लिए उम्मीदवार के पास GNM या नर्सिंग से संबंधित डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए, साथ ही नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है. फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री और संबंधित काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है. वहीं, डेंटल टेक्नीशियन, आयुर्वेदिक कंपाउंडर जैसे पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

उम्र सीमा क्या होगी?

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, महिला, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, जो सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी.

आवेदन शुल्क कितना होगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग (मध्य प्रदेश निवासी) उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. इसके अलावा, पोर्टल शुल्क अलग से लिया जाएगा.

वेतनमान और भत्ते

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लेवल-1 से लेवल-7 तक का वेतनमान मिलेगा. इसमें शुरुआती वेतन लगभग 15,500 रुपये प्रति माह से लेकर 91,300 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो उम्मीदवारों के लिए एक आकर्षक लाभ हो सकता है.

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट  www.mponline.gov.in पर जायें 
  • MP Online प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके एप्लीकेशन नंबर सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: रिज्यूमे बनाते समय ध्यान में रखें ये टिप्स, बढ़ जाएंगे जॉब मिलने के चांस, 90% लोग करते हैं ये गलती