Ladli Behna Yojana 33rd Installment: मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित और प्रभावी योजना, लाडली बहना योजना के तहत आज यानी 14 फरवरी 2026 को 33वीं किस्त जारी की गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के जरिए 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की. यह कदम प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण साबित हुआ है.
मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के पंधाना से इस 33वीं किस्त की शुरुआत की. उन्होंने कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की. प्रत्येक महिला को 1500 रुपये की राशि मिली है, जिससे प्रदेश की महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद मिल रही है. मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस योजना की सफलता की जानकारी देते हुए सभी लाडली बहनों को बधाई भी दी.
अब तक कितनी राशि हुई ट्रांसफर?
लाडली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाया है. 33वीं किस्त के साथ ही अब तक इस योजना के तहत कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में पहुंचाई जा चुकी है. यह राशि राज्य सरकार की ओर से दी जा रही वित्तीय सहायता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जो महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक साबित हो रही है.
ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आपको 1500 रुपये की राशि अभी तक आपके खाते में नहीं आई है, तो आप इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा. वहां आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करना होगा. इसके बाद, आपको अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को भरना होगा. इसके बाद आपकी आवेदन और भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: 45 साल पहले की थी चोरी, पुलिस ने अब किया आरोपी को गिरफ्तार; जानें पूरा मामला