दमदार फीचर्स वाला Motorola Signature हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत, यहां पढ़िए इस धांसू फोन की हर डिटेल

Motorola Signature: मोटोरोला ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जो एक बेहतरीन डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आता है.

Motorola Signature launched in india check price and features details
Image Source: Social Media

Motorola Signature: मोटोरोला ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, जो एक बेहतरीन डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में आपको शानदार 16GB रैम, 1TB स्टोरेज, और दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, इसे MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षा भी दी गई है, जो इसे और भी अधिक विश्वसनीय बनाता है. 

Motorola Signature की कीमत

Motorola Signature को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 59,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. वहीं, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है. सबसे महंगा वेरिएंट, जो 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, उसकी कीमत 69,999 रुपये रखी गई है.

इसके अलावा, अगर आप HDFC या Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. यह स्मार्टफोन 30 जनवरी से Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Motorola Signature के मुख्य फीचर्स

डिस्प्ले: Motorola Signature में 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें डॉल्बी विजन और एचडीआर10 कंटेंट सपोर्ट भी है. इसके अलावा, स्मार्ट वॉटर टच फीचर के चलते गीली उंगलियों से भी इस फोन को ऑपरेट किया जा सकता है.

प्रोसेसर: इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतरीन स्पीड और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करता है.

कैमरा सेटअप: Motorola Signature में तीन बेहतरीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं—50 मेगापिक्सल Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा. यह फोन 3x ऑप्टिकल जूम और 100x हाइब्रिड जूम सपोर्ट करता है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT 500 कैमरा है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए आदर्श है. इस फोन से आप 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.

बैटरी: Motorola Signature में 5200mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा, यह 10W वायरलेस और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 41 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है. 

कनेक्टिविटी: फोन में 5G सपोर्ट के अलावा, वाई-फाई 7, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ 6 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: चीनी रोबोट ने बना दिया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 106 किलोमीटर पैदल चलकर सोशल मीडिया पर छाया, देखें VIDEO