स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ के लिए मशहूर Motorola एक बार फिर चर्चाओं में है. कंपनी ने अपने अपकमिंग पावरफुल स्मार्टफोन Moto G57 Power की भारत लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है. यह डिवाइस उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है जो लंबे बैकअप, बेहतरीन परफॉर्मेंस और किफायती कीमत में दमदार फीचर्स की तलाश करते हैं.
ब्रांड ने X पर पोस्ट कर बताया कि Moto G57 Power भारत में 24 नवंबर को लॉन्च होगा. कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि भारतीय वैरिएंट पूरी तरह उसी ग्लोबल मॉडल पर आधारित होगा जिसकी झलक पहले सामने आ चुकी है. स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर होगी, जहां इसके लिए एक स्पेशल लैंडिंग पेज पहले ही लाइव कर दिया गया है. Motorola इसे तीन कलर ऑप्शन्स में पेश कर सकती है, हालांकि कीमत का खुलासा अभी बाकी है. मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Moto g67 Power 5G से कम कीमत में आएगा, जो 15,999 रुपये की रेंज में उपलब्ध है. ऐसे में अंदाज़ लगाया जा रहा है कि नया Moto G57 Power लगभग 10,000–12,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है.
Snapdragon 6s Gen 4, परफॉर्मेंस का नया आधार
Moto G57 Power की सबसे बड़ी खासियत है Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, जो बैटरी एफिशिएंसी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए खास तौर पर ऑप्टिमाइज़ किया गया है. इस चिपसेट की वजह से फोन रोज़मर्रा के टास्क, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतर परिणाम देने में सक्षम होगा. इसके साथ ही फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में इसे सबसे पावरफुल डिवाइसेस में शामिल कर देती है. बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.
50MP Sony मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड और स्मार्ट लाइट सेंसर
कैमरा सेटअप भी इस फोन का एक मजबूत पक्ष है. Moto G57 Power में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
डिस्प्ले: बड़ा, ब्राइट और स्मूथ
फोन में 6.72 इंच का Full-HD LCD पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसके अलावा 1050 निट्स की ब्राइटनेस इसे आउटडोर इस्तेमाल के लिए भी काफी बेहतर बनाती है.
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oppo Find X9 सीरीज, धमाकेदार फीचर्स से है लैस, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन