IFA 2026 में Motorola ने अपने प्रीमियम डिवाइस पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए Motorola Edge 70 Plus पेश किया है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन बड़े AMOLED डिस्प्ले, हाई-रिफ्रेश रेट, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन को Moto Watch Ultra और Moto Snap वायरलेस चार्जर के साथ पेश किया गया, जबकि Motorola ने 'Crystals by Swarovski' डिजाइन वाला खास motorola razr भी प्रदर्शित किया।
कीमत और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Plus की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन आने वाले हफ्तों में यूरोप और मिडिल ईस्ट के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा। भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, Moto Watch Ultra की शुरुआती कीमत EUR 429 यानी करीब 47,000 रुपये और Moto Snap वायरलेस चार्जर की कीमत EUR 39 यानी करीब 4,300 रुपये रखी गई है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा
Motorola Edge 70 Plus में 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और Pantone-validated कलर कैलिब्रेशन के साथ आता है। इसका क्वाड-कर्व्ड डिजाइन है और स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS, 10x Super Zoom और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग वाला 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Snapdragon चिपसेट और 6500mAh बैटरी
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट लगाया गया है, जिसे 8GB LPDDR5X RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें AI-powered RAM Boost और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Vapor Chamber Cooling System भी मिलता है। पावर बैकअप के लिए 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग और Bypass Charging को सपोर्ट करती है।
Moto Watch Ultra और खास razr ने भी खींचा ध्यान
Motorola ने Edge 70 Plus के साथ Moto Watch Ultra भी पेश किया है, जिसमें Wear OS, LTE कनेक्टिविटी और Polar-powered हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। इसकी बिक्री यूरोप, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका और एशिया-पैसिफिक के चुनिंदा बाजारों में होगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने Brilliant Collection के तहत 'Crystals by Swarovski' वाला स्पेशल-एडिशन motorola razr भी पेश किया है। इन दोनों प्रोडक्ट्स की भारत में उपलब्धता और कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: Infinix ने लॉन्च किया धांसू Hot 70 Pro 5G, 6,000mAh बैटरी से है लैस, जानिए स्पेसिफिकेशन