स्मार्टफोन बाजार में Infinix ने ऐसा फोन पेश किया है, जो सिर्फ स्पेसिफिकेशन ही नहीं बल्कि अपने अनोखे डिजाइन फीचर की वजह से भी ध्यान खींच रहा है. कंपनी ने भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च किया है. फोन के रियर पैनल पर दिया गया Active Matrix Cube यानी AMC इसकी सबसे खास खूबी है, जो कॉल, मैसेज और दूसरे अलर्ट के दौरान अलग-अलग विजुअल इफेक्ट दिखाता है. इसके अलावा फोन में 6,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट दिया गया है.
कीमत और ऑफर्स
Infinix Hot 70 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई है. यह कीमत बैंक ऑफर के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है. कंपनी ने 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया है. फोन Silk Glow Purple, Dive Blue, Thermo Orange और Mirage Green रंगों में मिलेगा. इसकी बिक्री Flipkart के साथ देशभर के रिटेल स्टोर्स पर होगी, जबकि ग्राहक 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकेंगे.
144Hz डिस्प्ले और Dimensity 7100 चिप
फोन में 6.76 इंच का Full HD पंच-होल डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 910 निट्स तक है और इसमें Eye-Care तथा Motion Sickness Relief जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 5G चिपसेट और Mali-G57 GPU मिलता है. कंपनी के मुताबिक, फोन चुनिंदा गेम्स में 90FPS तक गेमिंग और 7.8 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर दे सकता है. यह Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी तीन बड़े OS अपडेट व पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.
AMC फीचर से अलग दिखता है फोन
Infinix Hot 70 Pro 5G का Active Matrix Cube यानी AMC रियर पैनल पर दिया गया एक खास विजुअल फीचर है. फोन को नीचे की तरफ रखने पर यह इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, लो बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के दौरान अलग-अलग इफेक्ट दिखा सकता है. म्यूजिक प्लेबैक, गेमिंग और फोन स्टार्ट होने के समय भी इसमें एंबियंट लाइटिंग इफेक्ट नजर आते हैं. इस तरह कंपनी ने नोटिफिकेशन सिस्टम को फोन के डिजाइन के साथ जोड़ने की कोशिश की है.
50MP Sony कैमरा और 6,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है. इसमें 2X लॉसलेस जूम, AI Live Photo, AI Eraser, AI Extender और One-Tap Vlog जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर बैकअप के लिए 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि फोन करीब 25 मिनट में 50 प्रतिशत और लगभग 63 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Poco का नया पावरफुल फोन लॉन्च, दमदार बैटरी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स