Motorola Edge 60 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, अब फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है 12,000 रुपये सस्ता

मोटोरोला ने अपने प्रीमियम मिड-बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है. इस फोन को आप फ्लिपकार्ट पर पहले से काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं.

Motorola Edge 60 Pro Sale in discounted price 12 thousand know specifications
Image Source: Motorola

मोटोरोला ने अपने प्रीमियम मिड-बजट स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro की कीमत में जबरदस्त कटौती कर दी है. इस फोन को आप फ्लिपकार्ट पर पहले से काफी सस्ते दाम में खरीद सकते हैं. कुछ ही हफ्तों पहले भारत में लॉन्च हुए इस फोन में वाटरप्रूफ फीचर दिया गया है और यह फेस्टिव सीजन सेल के बाद भी बजट फ्रेंडली बन गया है.

Motorola Edge 60 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • 8GB RAM 256GB – 29,999 रुपये
  • 12GB RAM 256GB – 33,999 रुपये
  • 16GB RAM 512GB – 37,999 रुपये फ्लिपकार्ट पर फिलहाल इसकी लिस्टिंग 36,999 रुपये से शुरू होती है. लेकिन सेल में इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, यानी एमआरपी से करीब 11,000 रुपये की बड़ी बचत. इसके अलावा बैंक कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा. फोन तीन रंग विकल्पों में आता है – पेनाटोन डैजलिंग ब्लू, पेनाटोन शैडो और पेनाटोन ग्रेप.

डिस्प्ले और प्रोसेसिंग

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का सुपर एचडी क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. फोन में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर है, जो शानदार परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव देता है. यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है. ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें Android 15 है, और कंपनी 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबी बैटरी लाइफ देती है. इसके साथ 90W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.

कैमरा फीचर्स

Motorola Edge 60 Pro में क्वाड कैमरा सेटअप है:

  • 50MP मेन कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
  • 10MP टेलीफोटो
  • मल्टीस्पेक्ट्रल 3-इन-1 लाइट सेंसर
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है.

Motorola Edge 60 Pro 

Motorola Edge 60 Pro न सिर्फ प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ आता है, बल्कि इसकी बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार कैमरा सेटअप इसे मिड-बजट स्मार्टफोन से बेहतर बनाते हैं. फ्लिपकार्ट की सेल में यह फोन अब पहले से 12,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है, जो इसे इस समय खरीदने का बेहतरीन मौका बनाता है.

यह भी पढ़ें: जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है iPhone की बैटरी? इस फीचर को कर दें ऑन, नहीं करना पड़ेगा बार-बार चार्ज