iPhone यूजर्स की सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना. Apple ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए iOS 26 में एक नया फीचर पेश किया है – Adaptive Power. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो दिनभर अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं और अक्सर बैटरी खत्म होने की चिंता में रहते हैं.
Adaptive Power कैसे काम करता है?
Adaptive Power लो पावर मोड से अलग है. जहां लो पावर मोड फोन की परफॉर्मेंस कम कर देता है और कुछ फीचर्स को डिसेबल कर देता है, वहीं Adaptive Power बिना परफॉर्मेंस में गिरावट लाए बैटरी की खपत को नियंत्रित करता है. Apple के अनुसार, जब iPhone असामान्य रूप से हाई पावर यूसेज का पता लगाता है, तो यह अपने आप छोटे-छोटे एडजस्टमेंट करता है. उदाहरण के तौर पर, डिस्प्ले की ब्राइटनेस को थोड़ा कम करना और बैकग्राउंड प्रोसेस को धीमा करना. इन बदलावों से फोन एक ही चार्ज में लंबे समय तक चल सकता है.
फीचर को कैसे सक्रिय करें?
Adaptive Power को ऑन करना बेहद आसान है. इसके लिए iPhone की सेटिंग्स में जाकर Battery सेक्शन खोलें और Power Mode में Adaptive Power को एक्टिव करें. यह फीचर आपके iPhone की बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए स्मार्ट तरीके से काम करता है, जिससे दिनभर फोन का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.
कौन से iPhone मॉडल्स में मिलेगा यह फीचर
हालांकि यह नया फीचर सभी iPhone मॉडल्स में उपलब्ध नहीं है. Adaptive Power केवल उन डिवाइस पर काम करता है जो Apple Intelligence सपोर्ट करते हैं. फिलहाल यह iPhone 15 Pro, iPhone 16, iPhone Air और नई iPhone 17 Series के लिए उपलब्ध है. भविष्य में यह संभावना है कि Apple पुराने मॉडल्स में भी इस फीचर को जोड़ सकता है, लेकिन फिलहाल यह केवल नए मॉडल्स तक सीमित है.
ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन, एक बार चार्ज करने पर कई दिन की टेंशन खत्म, जानें कीमत