7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला पावरफुल स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च! सिर्फ इतनी होगी कीमत

Moto G67 Power 5G: बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. मोटोरोला ने भारत में अपने नए किफायती फोन Moto G67 Power 5G को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है.

Moto G67 Power launching in India on Nov 5 with 50MP camera and 7000mAh battery
Image Source: Social Media

Moto G67 Power 5G: बजट स्मार्टफोन लेने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. मोटोरोला ने भारत में अपने नए किफायती फोन Moto G67 Power 5G को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. इस फोन को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा और यह खासतौर पर बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरे के लिए आकर्षक माना जा रहा है.

भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत

Moto G67 Power 5G 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि इसे 10,000 से 15,000 रुपये की रेंज में पेश किया जा सकता है. फोन की प्री-बुकिंग Flipkart पर लाइव हो गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हैंडसेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से खरीदा जा सकेगा.

Moto G67 Power 5G की डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.7-इंच की फुल HD डिस्प्ले होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से सुरक्षा दी गई है. इसके अलावा, फोन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन और IP64-रेटेड बिल्ड के साथ आएगा. हैंडसेट का डिज़ाइन वेजन लेदर फिनिश में होगा, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.

प्रोसेसर और स्टोरेज

Moto G67 Power 5G में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी. यह फोन Android 15 आधारित Hello UX पर चलेगा. इसके अलावा, डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे ऑडियो क्वालिटी शानदार होगी.

कैमरा और बैटरी

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो लंबे समय तक बैटरी लाइफ की गारंटी देती है.

ये भी पढ़ें: AI की दुनिया में NVIDIA ने लगाई छलांग, बनी 5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी; भारत की GDP को भी पीछे छोड़ा