नई दिल्ली: गोदान फिल्म के निदेशक विनोद चौधरी और दीनदयाल कामधेनुगौशाला समममि, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला ने पूज्य बापू का आशीर्वाद लिया और 6 फरवरी को रिलीज़ हो रही फिल्म गोदान का पोस्टर रिलीज़ करवाया. पूज्य बापू ने पोस्टर रिलीज़ करते हुऐ फिल्म की सफलता का आशीर्वाद दिया. बापू ने कहा कि गौ दान ही सबसे बड़ा दान है और गायों की सेवा से सभी देवी देवता प्रश्न होते हैं.
मोरारी बापू ने अपने संबोधन में कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा है और उसका संरक्षण केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि गौ सेवा से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संचार भी होता है.
गौ माता पर आधारित फिल्म गोदान 6 फरवरी को रिलीज़ हो रही है जिसके निर्माता और निर्देशक विनोद चौधरी हैं और इस फिल्म में कैलाश खेर, शान ने गाना गया है. इस अवसर पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व सांसद प्रवीण निषाद जी और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य जी मौजूद रहीं.
आपको बता दें कि गोदान फिल्म के माध्यम से समाज को गोसंरक्षण, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का संदेश देने का प्रयास किया गया है. फिल्म ‘गोदान' गौमाता की सेवा, सुरक्षा और उसके प्रति सम्मान के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाने की कोशिश है. फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट गौ-संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित है.
ये भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस, पहले ही दिन तोड़ दिया 'धुरंधर' का ये रिकॉर्ड