मोजतबा खामेनेई को उड़ा ले गए पुतिन, मॉस्को में की जा रही सर्जरी! ईरान में नहीं हैं नए सुप्रीम लीडर?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कई दावे सामने आए हैं कि उनका इलाज रूस की राजधानी मॉस्को में चल रहा है.

Mojtaba Khamenei surgery in Moscow New Supreme Leader leaves Iran
Image Source: Social Media

तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कई दावे सामने आए हैं कि उनका इलाज रूस की राजधानी मॉस्को में चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के दौरान मोजतबा खामेनेई घायल हुए थे और फिर उन्हें इलाज के लिए रूस भेजा गया. कहा जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें मॉस्को में इलाज कराने का प्रस्ताव दिया.

मॉस्को में इलाज और सुरक्षा

कुवैती अखबार अल-जरीदा की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई की टांग की सर्जरी मॉस्को में सफलतापूर्वक की गई. इस दौरान उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया और अस्पताल का चयन भी विशेष ध्यान रखते हुए किया गया. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मोजतबा खामेनेई को पुतिन के निवास के पास ही निजी अस्पताल में रखा गया.

हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और ईरान में ही मौजूद हैं. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा लगाए गए घायल होने के दावे पर भी अराघची ने स्पष्ट किया कि ईरान के नए सुप्रीम नेता के स्वास्थ्य में कोई समस्या नहीं है.

मोजतबा खामेनेई कौन हैं

मोजतबा खामेनेई, अली खामेनेई के बेटे हैं. अली खामेनेई के हाल ही में निधन के बाद मोजतबा को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. 56 वर्ष के मोजतबा खामेनेई अब ईरान में सर्वोच्च सत्ता के प्रमुख हैं.

वे ईरान की 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद तीसरे सुप्रीम नेता हैं. इतिहास के अनुसार, 1979 में रूहुल्लाह खुमैनी पहले सुप्रीम नेता बने थे. 1989 में रुहुल्लाह खुमैनी के निधन के बाद अली खामेनेई सर्वोच्च नेता बने. अब अली खामेनेई की मृत्यु के बाद मोजतबा खामेनेई इस पद पर विराजमान हैं.

विवाद और मीडिया रिपोर्ट

मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से न दिखने और विदेश में होने की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में अटकलों को जन्म दिया. रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में मोजतबा भी घायल हुए और फिर उन्हें चुपचाप रूसी सैन्य विमान से मॉस्को ले जाया गया.

ये भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कैसे पार कर रहे भारतीय जहाज, ईरान के साथ क्या हुई डील? जयशंकर ने बताई अंदर की बात