मॉस्को भागे मोजतबा खामेनेई, पुतिन के पास पहुंचे ईरान के सुप्रीम लीडर! क्या करेंगे ट्रंप-नेतन्याहू?

ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पश्चिम एशिया की राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Mojtaba Khamenei fled to Moscow Supreme leader of Iran in Russia
Image Source: Social Media

Mojtaba Khamenei In Russia: ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पश्चिम एशिया की राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से गुप्त तरीके से रूस ले जाया गया है. हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

कुवैत के अखबार अल जरीदा की रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा खामेनेई को एक गुप्त अभियान के तहत रूसी सैन्य विमान से मॉस्को ले जाया गया. बताया गया है कि वहां उनका ऑपरेशन किया गया और फिलहाल उनका इलाज जारी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के हमलों के बाद उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, इसलिए उन्हें ईरान से बाहर ले जाने का फैसला लिया गया. हालांकि कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें हमलों में चोटें आई थीं, जबकि ईरान के अधिकारियों का कहना है कि वह सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है.

बमबारी के बीच इलाज मुश्किल होने का दावा

रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को एक रूसी सैन्य विमान मोजतबा खामेनेई को लेकर मॉस्को पहुंचा. दावा किया गया है कि उन्हें वहां राष्ट्रपति भवन से जुड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया गया कि लगातार बमबारी और हवाई हमलों के कारण तेहरान में उनका इलाज कराना मुश्किल हो गया था. इसी वजह से उन्हें रूस भेजने का फैसला लिया गया.

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया कि ईरानी सुरक्षा एजेंसियों को उनकी लोकेशन लीक होने का खतरा था, इसलिए उन्हें मॉस्को शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया.

पुतिन ने शरण देने का प्रस्ताव दिया

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें रूस में शरण देने की पेशकश की थी. बताया जाता है कि यह प्रस्ताव ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के साथ बातचीत के दौरान रखा गया था.

इसके बाद मोजतबा खामेनेई को रूस ले जाया गया और वहां उनकी सर्जरी भी की गई.

ट्रंप ने भी उठाए थे सवाल

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर सवाल उठाए थे. एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि उन्हें यह भी नहीं पता कि मोजतबा जिंदा हैं या नहीं, क्योंकि अब तक उन्हें सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं देखा गया है.

ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं पता कि वह जिंदा भी हैं या नहीं. अभी तक किसी ने उन्हें दिखाया नहीं है. मैं सुन रहा हूं कि शायद वह जिंदा नहीं हैं. अगर वह जिंदा हैं तो उन्हें अपने देश के लिए समझदारी दिखाते हुए आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- 'पता नहीं मुज्तबा जिंदा भी है या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर पर ट्रंप का दावा, बोले- अगर जीवित हैं तो...