मोहसिन नकवी ने कर दी एक और ओछी हरकत, ACC के दफ्तर से चुराकर भागा एशिया कप की ट्रॉफी

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के ऑफिस में रखी जाने वाली एशिया कप ट्रॉफी को चुपचाप अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है.

Mohsin Naqvi seizes Asia Cup trophy again trophy moved from Dubai to Abu Dhabi
Image Source: Social Media

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के ऑफिस में रखी जाने वाली एशिया कप ट्रॉफी को चुपचाप अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है. पहले यह ट्रॉफी दुबई स्थित ACC मुख्यालय में रखी जाती थी, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के कब्जे में बताई जा रही है.

एसीसी ऑफिस में खाली अलमारी

न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले एक BCCI अधिकारी ACC के दफ्तर पहुंचा था. जब उसने ट्रॉफी के बारे में जानकारी मांगी, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ट्रॉफी को अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि “ट्रॉफी फिलहाल मोहसिन नकवी के पास है.”

‘ट्रॉफी मेरे हाथों से ही दी जाएगी’

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारत ने 28 सितंबर को हुए एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. मैच के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इस घटना के चलते पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब 90 मिनट तक रुका रहा. नाराज़ नकवी फिर ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद बीसीसीआई ने ACC को ई-मेल भेजकर ट्रॉफी भारत भेजने की अपील की. मगर नकवी ने अड़ियल रवैया दिखाते हुए कहा कि “ट्रॉफी केवल मेरे हाथों से ही सौंपी जाएगी.” उन्होंने इसके लिए एक अलग ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी कराने का प्रस्ताव भी रखा.

दुबई से अबू धाबी तक ट्रॉफी का सफर

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद के बाद एशिया कप ट्रॉफी को ACC के दुबई ऑफिस से अबू धाबी में किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया. अब तक ACC की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है.

भारत ने जीती थी बाज़ी, पर ट्रॉफी अब भी दूर

हालांकि मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी को लेकर उठे सवाल अब क्रिकेट राजनीति का नया चेहरा दिखा रहे हैं. ट्रॉफी का स्थान बदलना और नकवी का रवैया दोनों ही चीजें ACC की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती हैं. 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत किसके साथ खेलेगा अगली वनडे सीरीज, क्या RO-KO को दोबारा देखने का मिलेगा मौका?