Modi Mulk Or Musalman: बीजेपी की ओर से बार-बार दावा किया जाता है कि उसकी योजनाओं का फायदा बिना किसी भेदभाव के सब तक पहुंचता है. मुस्लिमों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए तो विशेष तौर पर मोदी सरकार में काम किया जा रहा है ताकि देश की विविधता भी बनी रहे और कोई खुद को अलग ना समझे. इसी कड़ी में मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से जहां आजादी मिली वहीं मदरसों में आधुनिक शिक्षा इस समय दी जा रही है. इन योजनाओं के साथ देश का मुसलमान खुद को कहां पाता है जानने की कोशिश की भारत 24 ने.
कंप्यूटर वगैरह की शिक्षा वहां पर उन्हें मिल रही है. पहल अच्छी की है सरकार ने. मैं भी इससे खुश हूं. तलाखों में कमी आएगी. बिल्कुल मोदी जी के साथ जी जान से हैं साहब. नमस्कार आदाब भारत 24 का स्पेशल प्रोग्राम. मोदी मुल्क और मुसलमान देख रहे हैं आप. इस वक्त हम मुरादाबाद में हैं और मुरादाबाद की मुस्लिम आवाम से जानेंगे के मोदी के बारे में मोदी सरकार के बारे में क्या सोचती है मुरादाबाद की मुस्लिम आवाम? मेरे साथ बात करने के लिए मुस्लिम धर्म गुरु हैं और मुस्लिम युवा भी हैं. आइए बात करते हैं मोदी सरकार में मुसलमानों के बारे में क्या सोचते हैं? कैसी रही है मोदी सरकार?
ये भी पढ़ें- जंग के बीच एस जयशंकर और अब्बास अराघची की चौथी बार बातचीत, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा